18 अक्टूबर को होगा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का भूमि पूजन

टूण्डला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने की प्रेसवार्ता, क्षेत्रीय जनता व सभी समाज के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

विवेक शर्मा Picture
Published On

टूण्डला में लोकमाता पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापना की दिशा में पहल की गई है। विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि 18 अक्टूबर को सुभाष चौराहे पर प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

विवेक शर्मा संवाददाता टूण्डला

टूण्डला।

लोकमाता पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापना को लेकर टूण्डला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि आगामी 18 अक्टूबर को टूण्डला के सुभाष चौराहे पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस खबर से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

समाज को साथ लेकर चलने वाली थीं लोकमाता अहिल्याबाई

प्रेसवार्ता के दौरान विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सभी समाजों को साथ लेकर कार्य किया। वे भगवान शिव की अनन्य भक्त थीं और उन्होंने देशभर में अनेक मंदिरों के जीर्णोद्धार सहित धार्मिक स्थलों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सिद्धार्थनगर में ईवीएम की जांच का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण Read More सिद्धार्थनगर में ईवीएम की जांच का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

विधायक ने की कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने क्षेत्रीय जनता और सभी समाजों के लोगों से अपील की कि वे 18 अक्टूबर को सुभाष चौराहे पर आयोजित होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सहभागिता करें।

परशुराम-लक्ष्मण संवाद और श्रीराम-जानकी विवाह का  मंचन Read More परशुराम-लक्ष्मण संवाद और श्रीराम-जानकी विवाह का  मंचन

उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन समाजसेवा, जनकल्याण और धार्मिक आस्था की प्रेरणा देता है। उनकी प्रतिमा की स्थापना से क्षेत्र के लोगों को उनके आदर्शों और योगदान को याद करने का अवसर मिलेगा।

कुशीनगर : प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा आंचल पटेल बनीं एक दिन की थाना प्रभारी Read More कुशीनगर : प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा आंचल पटेल बनीं एक दिन की थाना प्रभारी

टूण्डला न्यूज़ टूण्डला में 18 अक्टूबर को होगा भूमि पूजन लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा लगेगी विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने की प्रेसवार्ता सुभाष चौराहे पर होगा भूमि पूजन कार्यक्रम प्रतिमा स्थापना की खबर से क्षेत्र में खुशी विधायक ने सभी समाजों से की अपील लोकमाता अहिल्याबाई के योगदान को किया याद शिवभक्त थीं लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर देशभर में मंदिरों का कराया जीर्णोद्धार समाज को साथ लेकर चलती थीं अहिल्याबाई प्रतिमा स्थापना की दिशा में विधायक की पहल भूमि पूजन में शामिल होने का आमंत्रण जनकल्याण के कार्यों के लिए प्रसिद्ध थीं अहिल्याबाई टूण्डला में प्रतिमा स्थापना को लेकर उत्साह लोकमाता के आदर्शों से प्रेरणा लेगा समाज

Post Comments

Comments