डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र के लिए पेंशनरों को मिलेगी हेल्प डेस्क की सुविधा, घर बैठे ऑनलाइन जमा कर सकेंगे प्रमाण-पत्र

पेंशनरों को राहत-अब ऑनलाइन जमा होगा डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र

राजेश तिवारी Picture
Published On

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ ने अवगत कराया है कि मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ की अध्यक्षता में दिनांक 14 अक्टूबर, 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र-05 नवम्बर, 2026 के संबंध में समीक्षा बैठक की गई। बैठक में डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा पेंशनरों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पेंशनर अपना जीवन प्रमाण-पत्र स्वयं अथवा परिवार के किसी सदस्य के मोबाइल एप या पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त नजदीकी जन सुविधा केंद्र, कंप्यूटर सेंटर अथवा साइबर कैफे के माध्यम से भी डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किया जा सकता है। इस प्रक्रिया के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) एनआईसी सोनभद्र की वेबसाइट sonbhadra.nic.in पर अपलोड की गई है। पेंशनर वेबसाइट से एसओपी डाउनलोड कर सकते हैं अथवा कोषागार, सोनभद्र से प्राप्त कर सकते हैं।

उतरौला तहसील परिसर में आवारा कुत्तों का आतंक, फरियादियों की सुरक्षा पर उठे सवाल Read More उतरौला तहसील परिसर में आवारा कुत्तों का आतंक, फरियादियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के संबंध में पेंशनरों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क की सुविधा उपलब्ध कराते हुए पर्याप्त प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पेंशनर ऑनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की सुविधा का लाभ उठा सकें और उन्हें जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने के लिए कोषागार में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित न होना पड़े।

उसका में राम वन गमन और केवट संवाद का हुआ सजीव मंचन Read More उसका में राम वन गमन और केवट संवाद का हुआ सजीव मंचन

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें