जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के प्रदर्शन में हुए शामिल हुए अधिवक्ता बजरंग लाल उपाध्याय
सर्वांगीण विकास के लिए हर कीमत चुकाने को संघर्ष मोर्चा तैयार
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
दुद्धी /सोनभद्र -
कोर्ट परिसर मुख्य गेट पर कई दशकों से बहु प्रतिक्षित दुद्धी जिला परिक्षेत्र के सर्वांगीण विकास की मांग दिन प्रतिदिन जोर पकड़ते जा रहा है । विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संघर्ष मोर्चा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र दुद्धी को सस्ता सुलभ न्याय , रोजगार की संभावनाओं , 150 किलाेमीटर की शोषित वंचित पिछड़े समाज का विभिन्न विभागों का चक्कर लगाना से निजात, जिला स्तर के न्यायालय से विभिन्न न्याय की आस , सड़क, सुरक्षा, उच्च शिक्षा, मेडिकल कॉलेज के अभाव से नित्य प्रतिदिन दर्जन असमय मौतों को विराम लगाने आदि संविधान की मूल प्रस्तावना जनमत द्वारा निर्मित समस्त नागरिकों को सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय ,विचार, अभिव्यक्ति , विश्वास ,धर्म और उपासना की स्वतंत्रता , प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए विकास के दृष्टिगत शनिवार को मुंसिफ कोर्ट गेट पर दुद्धी को जिला बनाओ ,विकास कराओ का नारा बुलंद किया गया।
बजरंग लाल उपाध्याय ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के बिना संपूर्ण न्याय और अधिकारों का लोकतंत्र की स्वस्थ परिकल्पना नहीं की जा सकतीं। स्टेट का दर्जा प्राप्त दुद्धी जिला बनाए जाने को संघर्ष कर रहा यह दुर्भाग्य की बात है। सरकार चुनावी वादा और गलतियों को सुधार कर दुद्धी को शीघ्र जिला बनाने की लगभग 18 से 20 लाख की सोन नदी के दक्षिण के संपूर्ण भूभाग पर निवास करने वाले लोकतंत्र के नायक जनता की आकांक्षाओं को पूर्ण करना नितांत आवश्यक हैं।
जनपद सोनभद्र का क्षेत्रफल क्षेत्रफल 6788 वर्ग किलोमीटर है जो सोन नदी के दोनों तरफ बराबर बराबर भूभाग पड़ता है और क्षेत्रफल के हिसाब से सोनभद्र उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला है । जो जिले के मानक में हाथरस, बागपत आदि 22 जिला दुद्धी से छोटा जिला क्षेत्रफल की दृष्टि से है जबकि आबादी के हिसाब से पठारी ,नदी ,पहाड़ , जंगल के दृष्टिगत नक्सल प्रभावित ,आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र , चार प्रान्तों से घिरा स्टेट का दर्जा प्राप्त, गंडेविया एक्ट से गवर्न करने आदि ऐतिहासिक क्षेत्र के नाते जिला बनाने के संपूर्ण मानक को पूर्ण करता है ।
प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंदयादव , नागेंद्र श्रीवास्तव ,रामपाल जौहरी , सत्यनारायण यादव, हरनाम सिंह, पवन दुबे, रविंद्र यादव , वीरेंद्र कुमार , अशोक गुप्ता , संजय यादव , राकेश अग्रहरी, आशीष गुप्ता , राहुल अग्रहरि , राजेंद्र सिंह चन्द्रवंशी,अमरावती देवी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे ।


Comments