जिलाधिकारी ने पटवध-बसुआरी मार्ग एवं घाघर नदी पर निर्माणाधीन सेतु की प्रगति का लिया जायजा

निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता से समझौता न करने की हिदायत

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपद में संचालित विकास परियोजनाओं की प्रगति के क्रम में पटवध-बसुआरी मार्ग एवं घाघर नदी पर निर्माणाधीन सेतु परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की भौतिक प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समयसीमा के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पटवध से बसुआरी मार्ग परियोजना की भौतिक प्रगति वर्तमान में 43 प्रतिशत है। इस परियोजना को पूर्ण करने की पुनरीक्षित तिथि 31 मार्च 2027 निर्धारित है।इसी मार्ग पर मुख्य जिला मार्ग के किलोमीटर-3 में घाघर नदी पर सेतु एवं पहुंच मार्ग का निर्माण जिला खनिज न्यास फाउंडेश की परियोजना के अंतर्गत कराया जा रहा है। इस परियोजना की भौतिक प्रगति 80 प्रतिशत है तथा कार्य पूर्ण करने की निर्धारित तिथि 31 अक्टूबर 2026 है।

थाना समाधान दिवस फरियादियों की शिकायतों का किया गया गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण Read More थाना समाधान दिवस फरियादियों की शिकायतों का किया गया गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एवं संबंधित विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि घाघर नदी पर निर्माणाधीन पुल का निर्माण नवंबर माह तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पटवध-बसुआरी मार्ग के निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए उसे निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए।

मेंआगामी दुर्गा पूजा, दशहरा, छठ पुजॉ एवं दीपावली त्यौहार शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए जिलाधिकारी अध्यक्षता में बैठक  Read More मेंआगामी दुर्गा पूजा, दशहरा, छठ पुजॉ एवं दीपावली त्यौहार शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए जिलाधिकारी अध्यक्षता में बैठक 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए यह सुनिश्चित करें कि कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण हों। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

परियोजना प्रमुख सपत्नीक ने किया घट स्थापित Read More परियोजना प्रमुख सपत्नीक ने किया घट स्थापित

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराकर आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार, अपर संख्याधिकारी जय सिंह, अधिशासी अभियंता मनोज नायक, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें