समाधान दिवस में दर्ज कराई गई 19 शिकायतें 

इस दौरान नायब तहसीलदार, बीडीओ आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे

हर्षिता यादव  Picture
Published On

कोंच(जालौन)- तहसील स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस शनिवार को तहसील सभाकक्ष में एसडीएम अभिनव कुमार की अध्यक्षता एवं सीओ परमेश्वर प्रसाद, तहसीलदार मनोज कुमार की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस मौके पर अलग-अलग विभागों से संबंधित 19 शिकायतें दर्ज कराई गई। मौके पर 4 शिकायतें निस्तारित की जा सकी।
 
एसडीएम ने फरियादियों द्वारा लाई गई समस्याओं शिकायतों को गंभीरता से सुन कर उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभागों के अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। एसडीएम ने निर्देश दिए कि पारदर्शी तरीके से समस्या का निस्तारण करें जिससे फरियादी बार-बार वही समस्या लेकर न आये।
 
शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान नायब तहसीलदार, बीडीओ आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें