पडरौना में सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

दुर्गा प्रतिमा लाने के दौरान पिकअप की चपेट में आया 27 वर्षीय कुंवर कुशवाहा, पीछे छोड़ गया दो साल की बेटी और गर्भवती पत्नी

प्रमोद रौनियार Picture
Published On

उपेंद्र कुशवाहा, पडरौना, कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र के जंगल बनवीरपुर गांव निवासी 27 वर्षीय युवक कुंवर कुशवाहा की बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह दुर्गा पूजा के लिए प्रतिमा लाने के सिलसिले में पडरौना गया था। हादसे के बाद घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। देर शाम बांसी घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

प्रतिमा लाने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, जंगल बनवीरपुर निवासी प्रसाद कुशवाहा का दूसरा पुत्र कुंवर कुशवाहा गांव की श्री श्री 108 दुर्गा पूजा सेवा समिति से जुड़ा था। बृहस्पतिवार को वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से पडरौना शहर के रामकोला रोड स्थित बावली चौक से दुर्गा प्रतिमा लाने गया था। प्रतिमा को गांव लाने और पंडाल परिसर में स्थापित करने की तैयारी के दौरान वह अचानक एक पिकअप वाहन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने वाहन और चालक को पकड़ लिया तथा पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायल कुंवर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम

सिद्धार्थनगर ;  प्रेमी से मिलने के जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा Read More सिद्धार्थनगर ;  प्रेमी से मिलने के जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

IMG-20261016-WA0045

उतरौला तहसील परिसर में आवारा कुत्तों का आतंक, फरियादियों की सुरक्षा पर उठे सवाल Read More उतरौला तहसील परिसर में आवारा कुत्तों का आतंक, फरियादियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद कुंवर का शव गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। पत्नी, परिजनों और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हादसे की खबर सुनकर गांव और आसपास के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचने लगे। देर शाम बांसी घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार मौजूद रहे।

मिशन शक्ति के तहत छात्रा बनी एक दिन की अधिशासी अधिकारी Read More मिशन शक्ति के तहत छात्रा बनी एक दिन की अधिशासी अधिकारी

दो साल की बेटी और गर्भवती पत्नी के सामने जीवन का संकट

कुंवर कुशवाहा की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व जंगल चौरिया निवासी मदन कुशवाहा की पुत्री खुशबू से हुई थी। उसकी दो साल की बेटी शिखा है और पत्नी खुशबू गर्भवती है। युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के सामने अब पत्नी और मासूम बच्ची के भरण-पोषण तथा आने वाले बच्चे की परवरिश की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

पीड़ित परिवार की मदद की उठी मांग

कुंवर की मौत के बाद ग्रामीणों और क्षेत्र के लोगों ने पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए राजनीतिक दलों, व्यापार मंडल और सामाजिक संगठनों से मदद के लिए आगे आने की अपील की है। लोगों का कहना है कि परिवार को इस कठिन समय में आर्थिक और सामाजिक सहयोग की जरूरत है, ताकि पत्नी और बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके।

अंतिम संस्कार में पूर्व ग्राम प्रधान रामायण कुशवाहा, उत्तम कुशवाहा, वर्तमान ग्राम प्रधान डॉ. महबूब आलम, अशोक कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा, वीरेंद्र कुशवाहा, राजकिशोर उर्फ गुड्डू कुशवाहा, धीरज उर्फ टीटू कुशवाहा, हरिनंदन कुशवाहा, दीनदयाल कुशवाहा, लाल बहादुर कुशवाहा, तेग बहादुर कुशवाहा, बिरजा कुशवाहा, मैनेजर कुशवाहा, छोटे कुशवाहा और राजेश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

हादसे के बाद पिकअप वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत के मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, मामले में अब तक की कार्रवाई की आधिकारिक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस की ओर से वाहन के कागजात दुरुस्त होने की बात कही गई है। घटना के संबंध में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और आगे की कार्रवाई का विवरण सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Post Comments

Comments