नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
खजनी पुलिस ने निकाली बाइक रैली, नवरात्र-विजयदशमी पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम*
सीओ दीपांशी राठौर के निर्देश पर इंस्पेक्टर जयंत सिंह ने किया शक्ति प्रदर्शन, असामाजिक तत्वों को दी चेतावनी
रिपोर्टर/रामअशीष तिवारी (ख़जनी तहसील)
खजनी। /गोरखपुर :शारदीय नवरात्र और विजयदशमी पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए खजनी पुलिस ने कमर कस ली है। क्षेत्राधिकारी खजनी दीपांशी राठौर के दिशा-निर्देश पर शनिवार को प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने थाना क्षेत्र में बाइक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।
पुलिस की यह बाइक रैली खजनी कस्बा, छताई, कटघर, सुआभार, डोडो, उनवल, जरलही, महुआ डाबर, सरयां तिवारी सहित सभी संवेदनशील और प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रैली का उद्देश्य आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना था।

इस दौरान महुआ डाबर चौकी प्रभारी आशीष कुमार यादव, उनवल चौकी प्रभारी सुमित कुमार राय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विपिन सिंह सहित समस्त हल्का उपनिरीक्षक, महिला उपनिरीक्षक और महिला कांस्टेबल मौजूद रहीं।
*इंस्पेक्टर ने कहा - हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा*
प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह ने कहा, "त्योहार की आड़ में हुड़दंग, छेड़खानी, अफवाह फैलाने और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। महिलाओं की सुरक्षा और सांप्रदायिक सौहार्द हमारी पहली प्राथमिकता है।"
क्षेत्राधिकारी दीपांशी राठौर ने पुलिस टीम को संवेदनशील स्थानों पर लगातार भ्रमण और सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए हैं पुलिस ने जनता से अपील की है कि अफवाहों से बचें, त्योहार शांति और भाईचारे से मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 112 पर दें।


Comments