मुख्यमंत्री के द्वारा आयोजित ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह का सीधा प्रसारण

ग्राम प्रहरियों को साइकिल, टॉर्च एवं रेनकोट वितरित

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

दिनांक 13.10.2026 को जनपद बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में आयोजित प्रदेश के 68,000 ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का कार्यक्रम, जनपद सोनभद्र के ग्राम प्रहरियों की उपस्थिति में टीवी के माध्यम से रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र में सजीव प्रसारण किया गया।

 इस अवसर पर समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण के उपस्थिति में जनपद सोनभद्र के ग्राम प्रहरियों को साइकिल, टॉर्च एवं रेनकोट वितरित किए गए।

दुकान में नकब लगाकर हुई चोरी का  सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार Read More दुकान में नकब लगाकर हुई चोरी का सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार

ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस एवं आमजन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। अपराध नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इस पहल का उद्देश्य ग्राम प्रहरियों को प्रोत्साहित करना तथा उनके कर्तव्यों के निर्वहन को और अधिक सुगम बनाना है।

समाजवादी पार्टी ने मनाई डॉ. राम मनोहर लोहिया की 59वीं पुण्यतिथि, विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प Read More समाजवादी पार्टी ने मनाई डॉ. राम मनोहर लोहिया की 59वीं पुण्यतिथि, विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें