मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत जिलाधिकारी ने विभिन्न मतदेय स्थलों पर आयोजित विशेष कैम्प का किया निरीक्षण

पात्र नागरिकों, युवाओं एवं महिलाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर विशेष जोर

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

विंध्याचल मंडल के मंडलायुक्त एवं जनपद के नोडल अधिकारी राजेश प्रकाश ने शनिवार को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर वहां मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, उपचार व्यवस्था एवं दवाओं की उपलब्धता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज के जनरल वार्ड, महिला वार्ड एवं इमरजेंसी वार्ड सहित विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया तथा मेडिसिन विभाग का भी निरीक्षण किया।

मंडलायुक्त ने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं के वितरण एवं साफ-सफाई की व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं चिकित्सकों को निर्देशित किया कि मेडिकल कॉलेज में साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए तथा मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएं। उपचार के लिए आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी जरूरतों के अनुरूप समय से समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने पराली जलाये जाने से हो रहे प्रदूषण की रोकथाम हेतु  प्रचार वाहन को हरी झंण्डी दिखाई Read More जिलाधिकारी ने पराली जलाये जाने से हो रहे प्रदूषण की रोकथाम हेतु  प्रचार वाहन को हरी झंण्डी दिखाई

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए पूछा कि मेडिकल कॉलेज में किसी दवा के उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में मरीजों को वह दवा कहां से प्राप्त होती है। इस पर मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य ने अवगत कराया कि ऐसी स्थिति में मरीज औषधि केंद्र के माध्यम से दवाएं प्राप्त करते हैं। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि मरीजों को आवश्यक दवाओं एवं उपचार संबंधी सुविधाओं के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े तथा उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

कुशीनगर : शिवा घाट पर चला स्वच्छता अभियान, पौधरोपण कर दिया स्वच्छता का संदेश Read More कुशीनगर : शिवा घाट पर चला स्वच्छता अभियान, पौधरोपण कर दिया स्वच्छता का संदेश

निरीक्षण के उपरांत मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने चिकित्सकों से संवाद करते हुए कहा कि यह प्रयास किया जाए कि जनपद के मरीजों को आवश्यक एवं समुचित उपचार की सुविधा मेडिकल कॉलेज में ही उपलब्ध हो सके। मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाओं के लिए अनावश्यक रूप से अन्य जनपदों में न जाना पड़े। इसके लिए मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध चिकित्सा संसाधनों, विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं अन्य सुविधाओं का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

मंडलायुक्त की मौजूदगी में रॉबर्ट्सगंज तहसील में आयोजित हुआ विशेष पिंक संपूर्ण समाधान दिवस Read More मंडलायुक्त की मौजूदगी में रॉबर्ट्सगंज तहसील में आयोजित हुआ विशेष पिंक संपूर्ण समाधान दिवस

मंडलायुक्त ने कहा कि शासन द्वारा मरीजों के हित में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं एवं चिकित्सा संसाधनों का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद मरीज तक पहुंचना चाहिए। चिकित्सक मरीजों के उपचार एवं देखभाल को प्राथमिकता देते हुए उन्हें गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएं, जिससे मरीजों को समय से उचित उपचार मिल सके और वे शीघ्र स्वस्थ हो सकें।इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. शिशिर, सीएमएस डॉ. डी.के. सिंह सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें