चोपन पुलिस एवं एसओजी टीम की बड़ी कार्रवाई, 52 किलो 745 ग्राम अवैध गांजा के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार

तस्करी में प्रयुक्त चार पहिया वाहन रेनॉल्ट ट्राइबर बरामद

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

चोपन / सोनभद्र -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में ऑपरेशन शुद्धि के तहत मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर/मुख्यालय मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण में थाना चोपन पुलिस एवं एसओजी टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। संयुक्त टीम द्वारा 52 किलो 745 ग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 13.10.2026 को समय करीब 01:55 बजे थाना चोपन क्षेत्रान्तर्गत चौकी कस्बा प्रीतनगर के सामने से एक वाहन में सवार तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चार प्लास्टिक की बोरियों में कुल 52 किलो 745 ग्राम अवैध गांजा* बरामद हुआ। उक्त प्रकरण में मु0अ0सं0-396/2026, धारा 8/20/27A/29/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विधानसभा चुनाव  2027 में ऐतिहासिक विजय के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूती का मंत्र Read More विधानसभा चुनाव  2027 में ऐतिहासिक विजय के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूती का मंत्र

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण क्रमश :सतेन्द्र यादव पुत्र चंद्रशेखर यादव, निवासी ग्राम बहेरवां, थाना कटया, जिला गोपालगंज, बिहार, उम्र लगभग 39 वर्ष, अनूप उपाध्याय पुत्र कृष्णकांत उपाध्याय, निवासी ग्राम हरेरवां, थाना कटया, जिला गोपालगंज, बिहार, उम्र लगभग 25 वर्ष, राजन यादव पुत्र हरेन्द्र यादव, निवासी ग्राम मोतीपुर, थाना कटया, जिला गोपालगंज, बिहार।

नोएडा मजदूर आंदोलन के गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग Read More नोएडा मजदूर आंदोलन के गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, थाना चोपन, एसओजी प्रभारी रामस्वरूप वर्मा,वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी डाला,हेड कांस्टेबल विरेन्द्र कुमार सरोज सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

ट्रांसपोर्ट नगर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, नकदी समेत आरोपी गिरफ्तार Read More ट्रांसपोर्ट नगर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, नकदी समेत आरोपी गिरफ्तार

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें