रामलीला में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

सार्वजनिक रामलीला समिति ट्रस्ट, नैनी द्वारा आयोजि“कथा सिया राम की” के  मंचन रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को अत्यंत उत्साह, श्रद्धा एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ। स्वदेशी कॉटन मिल ग्राउंड में आयोजित रामलीला में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हुई।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात  
 
नैनी, प्रयागराज।।
 
सार्वजनिक रामलीला समिति ट्रस्ट, नैनी द्वारा आयोजि“कथा सिया राम की” के  मंचन रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को अत्यंत उत्साह, श्रद्धा एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ। स्वदेशी कॉटन मिल ग्राउंड में आयोजित रामलीला में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हुई।
 
।अष्टम दिवस पर अंगद संवाद, कुंभकरण वध, लक्ष्मण शक्ति एवं संजीवनी बूटी जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों का भावपूर्ण एवं रोमांचक मंचन किया गया ।
 
विशेष रूप से लक्ष्मण शक्ति और हनुमान जी द्वारा संजीवनी पर्वत लाने के प्रसंग ने दर्शकों में उत्साह एवं भक्ति का संचार किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इलाहाबाद के सांसद उज्ज्वल रमण सिंह  उपस्थित रहे। साथ ही सुभाष केसरवानी एवं डॉ. वीना चड्ढा  की  उपस्थिति रही। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए रामलीला को भारतीय संस्कृति, मर्यादा एवं धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
 
समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया तथा सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी रामभक्तों एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।मौजूद लोगों में समिति के अध्यक्ष पार्षद राकेश जायसवाल, दिलीप केसरवानी, आकाश जायसवाल, धर्मराज पटेल, प्रमोद सिंह, आदि रहे।
 
About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें