मण्डलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अब 26 अक्टूबर से दौड़ेंगे खिलाड़ी

विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश -जिला विद्यालय निरीक्षक

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात जिला संवाददाता

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

मण्डलीय रैली एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तिथियों में संशोधन किया गया है। अब यह प्रतियोगिता 26, 27 और 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी। पहले इसका आयोजन 15 से 17 अक्टूबर तक निर्धारित था। प्रतियोगिता का आयोजन राजा शारदा महेश इंटरमीडिएट कॉलेज, राबर्ट्सगंज में किया जाएगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह की ओर से जारी संशोधित आदेश के अनुसार, संयुक्त शिक्षा निदेशक, विंध्याचल मण्डल, मीरजापुर के निर्देश पर प्रतियोगिता की तिथियों में बदलाव किया गया है। प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 30 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक निर्धारित होने के कारण मण्डलीय प्रतियोगिता के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है।

महाराजा अग्रसेन जयंती पर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण Read More महाराजा अग्रसेन जयंती पर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

विद्यालयों को नई तिथियों के अनुसार तैयारी के निर्देश

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में पिंक डे का आयोजन, महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष जोर Read More आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में पिंक डे का आयोजन, महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष जोर

जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आयोजक विद्यालय, राजा शारदा महेश इंटरमीडिएट कॉलेज, राबर्ट्सगंज को भी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी होंगी।

कानपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव आज, दिए निर्देश Read More कानपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव आज, दिए निर्देश

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार