नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
मिशन शक्ति केन्द्रों के द्वारा महिला सशक्तीकरण "बाल विवाह एवं अन्य कुरीतियों के सम्बन्ध में जागरूकता सम्मेलन
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज ।
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन 'मिशन शक्ति' के विशेष अभियान (फेज-06) के सम्बन्ध में अपर पुलिस उपायुक्त (नोडल अधिकारी) के पर्येवेक्षण में मिशन शक्ति केन्द्रों के द्वारा महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य की पूर्ति व "बाल विवाह एवं अन्य कुरीतियों के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम हेतु थाना सराइममरेज के ग्राम खिजिरिहा में नुक्कड सभा/जागरूकता सम्मेलन का आयोजनकया गया। सहायक पुलिस आयुक्त अपराध, प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटी व चाइल्ड लाइन प्रयागराज व थाना सराइममरेज के थानाध्यक्ष मय मिशन शक्ति का आयोजनकिया गया।
इस सम्मेलन का महत्वपूर्ण उद्देश्य महिलाओं में बाल विवाह की घटनाओं में कमी लाना है एवं मिशन शक्ति केन्द्र की महिला पुलिसकर्मी द्वारा अविवाहित छात्राओं एवं युवतियों से संवाद स्थापित कर उन्हें जल्दबाजी में लिये जाने वाले निर्णयों के खतरों के सम्बन्ध में व नाबालिग बालिकाओं को बाल विवाह के सम्बन्ध में बिस्तार से जागरुक किया गया।
महिलाओं से एक सुरक्षित माहौल में संवाद स्थापित कर बाल विवाह व महिलाओं के प्रति कारित की जाने वाली हिंसा/प्रताड़ना/असभ्यता में कमी लाने हेतु प्रयास किया गया। कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह से सम्बन्धित वीडियो क्लिप, प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया,
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं तथा उनके बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता, कानूनी जानकारी, हेल्पलाइन नं0 की जानकारी व मिशन शक्ति एवं साइबर जागरूकता के सम्बन्ध में पम्फ्लैट भी वितरित किये गये व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा आर्थिक स्वावलंबन की जानकारी दी गयी। विभिन्न हेल्पलाइनों के नंबरों के साथ-साथ मिशन शक्ति केन्द्र पर उपलब्ध सी०यू०जी०नं० से महिलाओं को अवगत कराया गया जिससे कि वह आवश्यकता पड़ने पर बाद में भी सम्पर्क करना चाहें तो कर सकें। छात्राओं व अविवाहित लड़कियों का भी कुशल छेम लिया गया। कार्यक्रम में थाना ए0एच0टी प्रभारी व व चाइल्ड लाइन तथा अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
#UPPolice #SwatantraPrabhat #WomenEmpowerment #महिलासशक्तिकरण #WomenSafety #मिशनशक्ति #महिलासुरक्षा #महिलास्वावलंबन #PrayagrajNews #प्रयागराज #LegalAwareness #CyberAwareness #साइबरजागरूकता #SelfHelpGroups #कानूनीजागरूकता \#MissionShakti #MissionShaktiPhase6 #मिशनशक्तिफेज6 #यूपीपुलिस #ChildMarriageAwareness #बालविवाह #बालविवाहमुक्तभारत #SaraiMamरेज #ChildLine #चाइल्डलाइन


Comments