जनपद के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे- जिलाधिकारी चर्चित गौड़

निर्वाचन कार्यों के मद्देनजर अधिकारी-कर्मचारी बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे- डीएम

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ द्वारा अवगत कराया गया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचन कार्यक्रम निर्गत किया गया है। उक्त कार्यक्रम के अनुसार वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान दिनांक 23 अक्टूबर, 2026 को होना सुनिश्चित है।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दौरान प्रयुक्त होने वाली ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट मशीनों की एफ०एल०सी० का कार्य तथा अन्य निर्वाचन संबंधी कार्य युद्धस्तर पर गतिमान हैं। इसी दौरान धार्मिक त्योहार भी चल रहे हैं।

आठवीं की छात्रा राधा बनी एक दिन की चिकित्साधिकारी Read More आठवीं की छात्रा राधा बनी एक दिन की चिकित्साधिकारी

उक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अधोहस्ताक्षरी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। उक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के प्रदर्शन में हुए शामिल  हुए  अधिवक्ता बजरंग लाल उपाध्याय Read More जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के प्रदर्शन में हुए शामिल हुए अधिवक्ता बजरंग लाल उपाध्याय

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें