प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास हेतु भूमि से संबंधित प्रक्रिया प्राथमिकता पर पूर्ण करें अधिकारी - जिलाधिकारी

भूमि उपलब्ध न होने वाले पात्र लाभार्थियों के लिए क्लस्टर आवास निर्माण की संभावनाएं तलाशने के निर्देश

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र, म्योरपुर एवं बभनी के लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराने तथा आवास निर्माण के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के संबंध में आज जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चिह्नित 759 लाभार्थियों को आवास हेतु भूमि उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिन पात्र लाभार्थियों के पास आवास निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है, उनके लिए भूमि चिह्नित करने एवं आवंटन की प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाए।

क्षेत्राधिकारी ओबरा एवं  पिपरी के नेतृत्व में विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित Read More क्षेत्राधिकारी ओबरा एवं पिपरी के नेतृत्व में विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन लाभार्थियों के लिए व्यक्तिगत रूप से भूमि उपलब्ध कराना संभव नहीं है, उनके लिए क्लस्टर आवास निर्माण की संभावनाओं पर विचार करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ उपलब्ध कराया जा सके।

राप्ती नदी में बघनी घाट के पास तीन से लापता युवक का मिला शव Read More राप्ती नदी में बघनी घाट के पास तीन से लापता युवक का मिला शव

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला, उप जिलाधिकारी घोरावल विशाल कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

राज्यसभा सांसद श्रुति  गंगवार के प्रथम आगमन पर भदपुरा में हुआ जोरदार स्वागत  Read More राज्यसभा सांसद श्रुति  गंगवार के प्रथम आगमन पर भदपुरा में हुआ जोरदार स्वागत 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें