नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
ज्ञान, संस्कार, संस्कृति की सुगंध बिखेरेगी ‘सुरभि’
विद्यालय की पत्रिका विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और विचारों को अभिव्यक्त करने का सशक्त मंच है-समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौड़
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
ओबरा /सोनभद्र-
शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज की वार्षिक पत्रिका ‘सुरभि’ का विमोचन शुक्रवार को समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौड़ ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय की पत्रिका विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और विचारों को अभिव्यक्त करने का सशक्त मंच है। शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में संस्कार, संवेदनशीलता और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान विकसित करना भी जरूरी है।

इससे पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। छात्राओं सौम्या, गौरी, सोनाली, साक्षी और सिया ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि काशी के पूर्व महापौर कौशलेन्द्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, काशी क्षेत्र के पूर्व उपाध्यक्ष रमेश मिश्र, शिक्षक विधान परिषद प्रत्याशी डॉ. प्रमोद मिश्र, जनता इंटर कॉलेज परासी के प्रबंधक सुशील चौबे, ओबरा शिक्षा समिति के अध्यक्ष अवधेश सिंह और बृजेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
प्रबंधक राकेश मिश्र ने स्वागत, प्रधानाचार्य मुकुंद सिंह गौर ने आभार और आचार्य प्रमोद चौबे ने संचालन किया। समिति के उपाध्यक्ष संतोष सिंह, कोषाध्यक्ष कृष्णानंद वर्मा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अलका वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
डॉ. प्रमोद मिश्र के समर्थन में मांगे वोट
मुख्य अतिथि संजीव गौड़ और प्रत्याशी डॉ. प्रमोद मिश्र ने शिक्षकों से उनके पक्ष में मतदान की अपील की। प्रधानाचार्य ने कॉलेज के अधिकांश मतदाताओं का समर्थन मिलने का भरोसा दिलाया।


Comments