जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. हंसराज विश्वकर्मा दो दिवसीय भ्रमण पर, करेंगे पदाधिकारियों से शिष्टाचार भेंट
19 अक्टूबर को विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से करेंगे शिष्टाचार भेंट
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री एवं जनपद सोनभद्र के प्रभारी मंत्री डॉ. हंसराज विश्वकर्मा 18 एवं 19 अक्टूबर 2026 को जनपद सोनभद्र के भ्रमण पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री 18 अक्टूबर को वाराणसी से प्रस्थान कर ओबरा, डाला, दुद्धी, घोरावल एवं रेनूकूट सहित विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए अनपरा पहुंचेंगे। अनपरा गेस्ट हाउस में विभागीय अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से भेंट करने के उपरांत रात्रि विश्राम करेंगे।
19 अक्टूबर को अनपरा से शुरू होगा भ्रमण कार्यक्रम
19 अक्टूबर को प्रातः अनपरा गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। इसके पश्चात अनपरा में भाजपा के क्षेत्र सहसंयोजक हेमंत राज तथा मंडल अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट करेंगे।
Read More कुशीनगर : सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, 39 में से दो मामलों का निस्तारणइसके बाद रेणुसागर, अनपरा एवं विंढमगंज होते हुए कोन क्षेत्र पहुंचेंगे। यहां गौरासिंघा स्थित हरिश्चंद्र महाविद्यालय में स्थानीय लोगों से भेंट करेंगे। इसके पश्चात किसुनपुरवा, कोन में पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल के आवास पर मुलाकात करेंगे तथा राजवंशी देवी इंटर कॉलेज, कोन के स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री सोनभद्र स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। इसके बाद गरबंधा रोड, उमरी बुजुर्ग, शाहगंज में मधुरा प्रसाद के आवास पर शिष्टाचार भेंट करेंगे। तत्पश्चात घोरावल स्थित वृंदावन मोटेल में शिष्टाचार भेंट का कार्यक्रम निर्धारित है।


Comments