कम्पोजिट विद्यालय टिकुरिया की छात्रा बनी एक दिन की थानाध्यक्ष , की जनसुनवाई

कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराना ।

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में शारदीय नवरात्रि के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत कम्पोजिट विद्यालय टिकुरिया की एक छात्रा को एक दिन का थानाध्यक्ष करमा बनाया गया। इस अवसर पर छात्रा द्वारा थाने पर जनसुनवाई भी की गई।

IMG-20261013-WA0025

नेहरू जयंती पर कांग्रेस ने पेश की सेवा और संस्कार की मिसाल, बच्चों को उपहार बांट मनाया बाल दिवस Read More नेहरू जयंती पर कांग्रेस ने पेश की सेवा और संस्कार की मिसाल, बच्चों को उपहार बांट मनाया बाल दिवस

इस पहल के माध्यम से छात्रा को पुलिस की कार्यप्रणाली, थानाध्यक्ष के दायित्वों तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया से परिचित कराया गया। जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को सुनने एवं उनके निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराना है।

संगठनात्मक बैठक में शामिल होने सितारगंज पहुंचे सांसद अजय भट्ट Read More संगठनात्मक बैठक में शामिल होने सितारगंज पहुंचे सांसद अजय भट्ट

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक करमा कमलेश पाल, मिशन शक्ति टीम थाना करमा, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूजा पाण्डेय एवं शिक्षिका जमावन्ती देवी उपस्थित रहीं।

चार साल में सर्पदंश और हृदय रोग के किसी मरीज को नहीं किया रेफर Read More चार साल में सर्पदंश और हृदय रोग के किसी मरीज को नहीं किया रेफर

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें