नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
आठवीं की छात्रा राधा बनी एक दिन की चिकित्साधिकारी
नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत शुक्रवार को जिले में एक अनोखा और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत शुक्रवार को जिले में एक अनोखा और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। जिले के बर्डपुर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय काशीपुर की कक्षा 8 की छात्रा कुमारी राधा एक दिन के लिए चिकित्साधिकारी बनी।
सुबह जैसे ही छात्रा ने चिकित्साधिकारी की कुर्सी संभाली, पूरे विभाग में उत्साह की लहर दौड़ गई। एक दिन की चिकित्साधिकारी बनते ही छात्रा ने सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की फाइलों का अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और मरीजों को समय पर दवाइयां व बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए।
बनकटवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के वर्तमान चिकित्साधिकारी डॉक्टर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के भीतर छिपी नेतृत्व क्षमता को बाहर निकालना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली से रूबरू कराना है। एक दिन की अफसर बनी इस छात्रा ने कहा, आज इस कुर्सी पर बैठकर मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। भविष्य में कड़ी मेहनत कर मेरा सपना असलियत में एक डॉक्टर और चिकित्साधिकारी बनकर देश की सेवा करना है। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक अब्दुल अजीज, नागेश्वर प्रसाद, विजय लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।
#UPNews #सिद्धार्थनगर #SwatantraPrabhat #WomenEmpowerment #महिलासशक्तिकरण #WomenSafety #HealthDepartment #स्वास्थ्यविभाग #MissionShakti #SiddharthnagarNews #LeadershipDevelopment #BardpurBlock #PrimaryHealthCentre #बालिकासशक्तिकरण \#मिशनशक्ति #राधा #एकदिनकीचिकित्साधिकारी #OneDayMedicalOfficer #नारीसुरक्षा #GirlChildEmpowerment #बर्डपुरब्लॉक #बनकटवापीएचसी #StudentInspiration #छात्राप्रेरणा #GovernmentInitiative


Comments