एसडीएम के कथित रवैये से नाराज अधिवक्ता लामबंद, तहसील में जमकर जताया विरोध

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

 मीरजापुर।

मीरजापुर। तहसील लालगंज में उप जिलाधिकारी के कथित मनमाने रवैये को लेकर बुधवार को अधिवक्ताओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में एकजुट होकर प्रदर्शन किया और उप जिलाधिकारी के रवैये के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसील में अधिवक्ताओं से जुड़े विभिन्न मामलों और समस्याओं को अपेक्षित गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है, जिसके कारण लंबे समय से अधिवक्ताओं में असंतोष बना हुआ है।

एसडीएम के कथित रवैये से नाराज अधिवक्ता लामबंद, तहसील में जमकर जताया विरोध

अधिवक्ताओं ने कहा कि उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी किए जाने से न्यायिक कार्यों के साथ-साथ आम वादकारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

असिस्टेंट कमांडेंट को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, लोगों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि। Read More असिस्टेंट कमांडेंट को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, लोगों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि।

 

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाया विपक्ष Read More जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाया विपक्ष

प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील स्तर पर अधिवक्ताओं की समस्याओं को सुनने और उनका नियमानुसार समाधान कराने के बजाय कथित तौर पर मनमाना रवैया अपनाया जा रहा है। अधिवक्ताओं का कहना रहा कि वह लंबे समय से तहसील में आने वाले वादकारियों के मामलों की पैरवी करते हैं और न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग करते हैं, लेकिन यदि अधिवक्ताओं की बातों को ही गंभीरता से नहीं लिया जाएगा तो न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन पर भी इसका असर पड़ेगा। इसी को लेकर अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर प्रशासन का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित कराया।

पीएम मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, देश के प्रति योगदान को बताया अहम Read More पीएम मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, देश के प्रति योगदान को बताया अहम

एसडीएम के कथित रवैये से नाराज अधिवक्ता लामबंद, तहसील में जमकर जताया विरोध

अधिवक्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि तहसील में अधिवक्ताओं के साथ समन्वय स्थापित किया जाए तथा उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए नियमानुसार निस्तारण कराया जाए। उनका कहना है कि अधिवक्ताओं और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल रहने से न केवल न्यायिक कार्य सुचारु रूप से संचालित होंगे, बल्कि तहसील में अपने मामलों को लेकर आने वाले आम वादकारियों को भी अनावश्यक परेशानी से राहत मिल सकेगी। अधिवक्ताओं ने यह भी कहा कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए, जिससे तहसील में कामकाज का वातावरण बेहतर हो सके।

एसडीएम के कथित रवैये से नाराज अधिवक्ता लामबंद, तहसील में जमकर जताया विरोध

प्रदर्शन में तहसील लालगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मौर्य सहित अरुण कुमार त्रिपाठी एडवोकेट, स्वयं प्रकाश त्रिपाठी एडवोकेट, शिवम पांडेय एडवोकेट, उमाशंकर पटेल, शरद मौर्य एडवोकेट, कुंवर मौर्य एडवोकेट, संजय मौर्य, धर्मराज, निहाल खान, गयु, गोविंद यादव, मनोज कुमार, उमेश त्रिवेदी, सुरेंद्र तिवारी, जयप्रकाश दुबे, दिनेश मौर्य, अजीत कुमार, राजेश मौर्य, आशीष मौर्य समेत बड़ी संख्या में अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। अधिवक्ताओं ने कहा कि उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए उचित कदम उठाया जाना चाहिए, ताकि तहसील में न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्य बेहतर ढंग से संचालित हो सकें और आम फरियादियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें