प्रसव के दौरान एनएम पर पेट दबाने का आरोप, गर्भवस्था बच्चे की मौत; पत्नी की हालत गंभीर

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर।
 
लालगंज , मिर्जापुर। प्रसव के दौरान एनएम द्वारा कथित तौर पर जल्दबाजी में गर्भवती महिला के पेट पर दबाव डालने के बाद गर्भअवस्था बच्चे की मौत होने तथा महिला की हालत गंभीर होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित पति ने थाना ड्रमंडगंज में तहरीर देकर पूरे मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
 
 
तहरीर के अनुसार ग्राम नौगवां सिगव निवासी लवकुश पटेल की पत्नी दीपा को बीते 29 सितंबर 2026 को प्रसव पीड़ा होने पर गांव की आशा कार्यकर्ता के कहने पर दुर्जनीपुर मोड़ स्थित एनएम हीरावती के यहां ले जाया गया था। पीड़ित का आरोप है कि प्रसव कराने के दौरान एनएम द्वारा जल्दबाजी में महिला के पेट पर हाथ से दबाव डाला गया, जिसके बाद उसकी पत्नी की हालत अचानक गंभीर हो गई और गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। आरोप है कि घटना के बाद भी परिजनों को कई घंटे तक यह कहकर गुमराह किया जाता रहा कि बच्चा सामान्य हो जाएगा।
 
 
तहरीर में बताया गया है कि जब महिला की हालत लगातार बिगड़ती गई तो एएनएम की ओर से जवाब दे दिया गया, जिसके बाद परिजन आनन-फानन में महिला को दूसरे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कराया गया। वर्तमान में महिला का उपचार चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई गई है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है और परिजन मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
 
 
पीड़ित पति का कहना है कि प्रसव के दौरान बरती गई कथित लापरवाही और पेट पर दबाव डालने की घटना की गंभीरता से जांच की जाए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके और यदि जांच में एनएम की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। पीड़ित ने पुलिस से यह भी मांग की है कि भविष्य में किसी अन्य गर्भवती महिला के साथ ऐसी घटना न हो, इसके लिए मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई जरूरी है।
 
 
तहरीर के माध्यम से पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें