संगम पर बस रोककर सरकारी गाड़ी से वसूली के मामले में RTO ने लिखा ई FIR,PTO हुआ सस्पेंड
जिस सरकारी वाहन से वसूली की जा रही थी उससे जुड़े यात्री कर अधिकारी रणवीर सिंह चौहान को बुधवार को निलंबित कर दिया गया यह कार्रवाई परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन के निर्देश पर की गई
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज
जिस सरकारी वाहन से वसूली की जा रही थी उससे जुड़े यात्री कर अधिकारी रणवीर सिंह चौहान को बुधवार को निलंबित कर दिया गया यह कार्रवाई परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन के निर्देश पर की गई
आरटीओ की ओर से दारागंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई अब इसकी जांच शुरू कर दी गई विभाग की ओर से बताया गया वीडियो में सरकारी गाड़ी में बैठा दिखाई देने वाला व्यक्ति यात्री कर अधिकारी का निजी चालक है आरटीओ ने दावा किया की वीडियो में जो रकम ली जा रही है वह चालान की राशि है
इस मामले को गंभीर मानते हुए कर अधिकारी रणवीर सिंह चौहान के खिलाफ कार्रवाई की गई विभाग का कहना है कि प्रभावी नियंत्रण न रख पाने और विभाग की छवि धूमिल होने के कारण निलंबित किया गया है
#SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #AdministrativeAction #FIR #PrayagrajNews #PrayagrajPolice #PrayagrajUpdate #Investigation #TransportDepartment #TransportNews #RTOPrayagraj #PassengerTaxOfficer #RanveerSinghChauhan #Suspension #GovernmentVehicle #CollectionCase #DaraganjPoliceStation #TransportCommissioner #AshutoshNiranjan #OfficialAction #DepartmentalAction #RTOAction #GovernmentVehicleCase #ChallanAmount #OfficialMisconduct


Comments