भट्टे की राख से हो रहे हैं ग्राम पंचायतों में विकास, लाखों के भुगतान
ग्राम पंचायतों में भट्ठे की राख (राबिस) द्वारा विकास कार्य कराए जाने व भुगतान किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
हरीश कुमार चौधरी
सिद्धार्थनगर। जिले के 14 विकास खण्डों के विभिन्न ग्राम पंचायतों में भट्टे की राख (राबिस) द्वारा विकास कार्य के नाम पर बड़ा पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है जिसको लेकर जनपद स्तर सहित विभिन्न स्तरों पर चर्चा का विषय बना हुआ है । मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायतों के विकास का जिम्मा ग्राम प्रशासक व सचिव ग्राम पंचायत पर है। ग्राम पंचायतों में भट्ठे की राख (राबिस) द्वारा विकास कार्य कराए जाने व भुगतान किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
ग्राम पंचायतों में यह कार्य योजना में नहीं दर्शाया जाता है कि किस गांव में राबिस गिरा है। यह जरूर उल्लेख किया जाता है कि ग्राम पंचायत के विभिन्न टोलों पर राबिस/ खण्डा कार्य। जिले के 14 ब्लाकों की दर्जनों ग्राम पंचायतों में भट्ठे की राख (राबिस) घोटाला धड़ल्ले से जारी है, और उस पर जिम्मेदारों की चुप्पी और भी चर्चा का विषय बना।
जबकि भट्ठे के राख (राबिस) का कोई मानक नहीं ग्राम पंचायतों में कुछ स्थानों पर गिराकर और कागजों में कई जगह दिखकर कर भुगतान किया जाता है।
#सिद्धार्थनगर #Siddharthnagar #RuralDevelopment #SwatantraPrabhat #विकासकार्य #GramPanchayat #DevelopmentWork #GovernmentFunds #सरकारीधन #CorruptionAllegations #SiddharthnagarNews #भ्रष्टाचार #ग्रामपंचायत #ग्रामविकास #RabisScam #PanchayatDevelopment #FinancialIrregularities #PanchayatScam #BrickKilnAsh #VillageDevelopment #राबिसघोटाला #पंचायतभुगतान #विकासकार्यमेंअनियमितता #ग्रामपंचायतविकास #भट्ठेकीराख


Comments