रिहाई के बाद घर पहुंचे राना नागेश प्रताप सिंह
समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
बस्ती। बस्तीजिलेके कप्तानगंज क्षेत्र के भाजपा नेता एवं किसान इंटर कॉलेज मरहा-कटया-गौरा बाजार के प्रबंधक राना नागेश प्रताप सिंह रिहाई के बाद मंगलवार को अपने घर पहुंचे। उनके घर पहुंचते ही समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
राना नागेश प्रताप सिंह के घर पहुंचने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता वहां पहुंचने लगे। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनके प्रति एकजुटता जताई और फूल-मालाओं से स्वागत किया। घर पहुंचने के बाद राना नागेश प्रताप सिंह ने मौजूद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से मुलाकात की।
समर्थकों ने कहा कि रिहाई के बाद अपने नेता के घर लौटने से उनमें खुशी है। राना नागेश प्रताप सिंह के घर पहुंचने के बाद काफी देर तक समर्थकों और कार्यकर्ताओं का आना-जाना लगा रहा।
इस दौरान मंटू सिंह, हेमंत सिंह, विनय सिंह, रामसेवक चौधरी, गौरव आजाद, दिलीप दुबे, गजेंद्र मणि त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह, अखंड सिंह, पवन वर्मा, रामबचन, वरुण और अशोक चौधरी समेत बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
#UPNews #LocalNews #SwatantraPrabhat #BastiNews #PoliticalNews #BastiPolitics #UttarPradeshNews #BJPNews #Kaptanganj #कप्तानगंज #BastiNewsUpdate #भाजपानेता #BastiUpdate #RanaNageshPratapSingh #NageshPratapSingh #BJPLeader #रानानागेशप्रतापसिंह #बस्तीन्यूज #रिहाई #घरवापसी #समर्थकोंकास्वागत #फूलमालास्वागत #कार्यकर्ताओंमेंउत्साह #समर्थक #KisanInterCollege


Comments