नैनी में मंत्री नंदी ने की गणपति की पूजा-अर्चना

हनुमान नगर स्थित श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भगवान गणपति की विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती की

हर्षिता यादव  Picture
Published On

नैनी,प्रयागराज । बुधवार देर रात उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने नैनी क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों एवं गणपति पंडालों में पहुंचकर भगवान गणपति की पूजा-अर्चना एवं आरती की। इस दौरान मंदिरों और पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।हनुमान नगर स्थित श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भगवान गणपति की विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती की।
 
मंदिर परिसर में सैकड़ों की संख्या में महिला,पुरुष एवं बच्चे मौजूद रहे। मंत्री ने श्रद्धालुओं के साथ भगवान गणपति के जयकारे भी लगाए। बुधवार रात 11 बजे से मंदिर परिसर में भव्य झांकी के साथ विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
 
मंदिर के प्रबंधक योगेश चौरसिया एवं राम ताड़क चौरसिया ने मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पार्षद राकेश जायसवाल, आकांक्षा जायसवाल, पार्षद दिलीप केसरवानी, मंडल अध्यक्ष रजत दुबे, शक्ति केंद्र संयोजक जयकृष्ण तिवारी, ओम प्रकाश मिश्रा, दिनेश सिंह, पूर्व पार्षद मुकेश भारतीय, संजय केसरवानी सीमेंट, वरिष्ठ भाजपा नेता राजन शुक्ला, मंगला प्रसाद केसरवानी ‘ताऊजी’ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
 
इसी क्रम में मंत्री नंदी नैनी पुराने डाकखाने के पास आयोजित भव्य गणपति पंडाल में भी पहुंचे और भगवान गणपति की आरती की। पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। पंडाल प्रबंधक संजय जायसवाल,अशोक गुप्ता, हाउस वाले एवं जग्गा गुप्ता ने मंत्री का स्वागत किया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार