फीचर्ड
राजनीति
जनसुनवाई में डीसीपी सेंट्रल ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं
शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
कानपुर। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें पुलिस उपायुक्त के समक्ष रखीं। डीसीपी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसकी जांच कर समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई की जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो और कार्रवाई के संबंध में शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया जाए।
जनसुनवाई के दौरान डीसीपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि थाने अथवा कार्यालय में आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। आगंतुकों के बैठने की उचित व्यवस्था करने तथा उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनने पर भी विशेष जोर दिया गया।
उन्होंने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में एक जैसी शिकायतें बार-बार सामने आ रही हैं तो केवल तत्काल कार्रवाई तक सीमित न रहते हुए समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में भी प्रयास किया जाए। स्थानीय स्तर पर उत्पन्न होने वाली समस्याओं की पहचान कर उनके निराकरण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। पुलिस उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उन्हें प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
swatantra prabhat uttar pradesh police kanpur news पुलिस कार्रवाई Police Public Hearing पुलिस प्रशासन जनसुनवाई कानपुर पुलिस शिकायत निस्तारण जनसमस्या समाधान फरियादियों की सुनवाई कानपुर सेंट्रल Citizen Complaints पारदर्शिता और जवाबदेही DCP Central Kanpur अतुल कुमार श्रीवास्तव नागरिकों की समस्याएं पुलिस जनसुनवाई शिकायतों का त्वरित निस्तारण कानपुर कानून व्यवस्था समयबद्ध कार्रवाई प्रभावी पुलिस सहायता पुलिस अधिकारियों के निर्देश संवेदनशील पुलिसिंग DCP Kanpur Central


Comments