भाषा विवि में एआई और सप्लाई चेन मैनेजमेंट पर छात्र विकास कार्यक्रम

एआई, डिजिटल तकनीक और आधुनिक आपूर्ति शृंखला प्रबंधन की दी विद्यार्थियों को जानकारी

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डिजिटल तकनीक और आधुनिक सप्लाई चेन मैनेजमेंट की बदलती जरूरतों से परिचित कराने के उद्देश्य से छात्र विकास कार्यक्रम एवं सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कुलपति प्रो. अजय तनेजा के संरक्षण में जैव प्रौद्योगिकी अभियांत्रिकी विभाग द्वारा इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया के सहयोग से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सप्लाई चेन एवं लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट विशेषज्ञ डॉ. नितिन एस. टुपे ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने एआई, डिजिटलाइजेशन और ऑटोमेशन के साथ सप्लाई चेन मैनेजमेंट के बढ़ते एकीकरण पर विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को एआई आधारित सप्लाई चेन संचालन, खरीद प्रक्रिया, सामग्री एवं उत्पादन योजना, भंडारण, लॉजिस्टिक्स, प्रक्रिया दक्षता और औद्योगिक स्वचालन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से अवगत कराया गया।

डॉ. टुपे ने कहा कि तेजी से बदलते औद्योगिक परिवेश में तकनीकी दक्षता के साथ बहुविषयक ज्ञान और डिजिटल कौशल विद्यार्थियों के बेहतर करियर के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को उद्योग जगत की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का आयोजन जैव प्रौद्योगिकी अभियांत्रिकी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. ममता शुक्ला के मार्गदर्शन में हुआ। इसके सफल आयोजन में डॉ. मनवेंद्र सिंह, इंजी. धीरेन्द्र सिंह, इंजी. शिवांशी त्रिपाठी और इंजी. राशि श्रीवास्तव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन इंजी. धीरेन्द्र सिंह ने किया।

अंत में डॉ. नितिन एस. टुपे के विशेषज्ञतापूर्ण मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया गया। साथ ही कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता के लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद किया गया।

परिवहन मंत्री के निर्देश पर परिवहन विभाग ने की व्यापक प्रवर्तन कार्यवाही Read More परिवहन मंत्री के निर्देश पर परिवहन विभाग ने की व्यापक प्रवर्तन कार्यवाही

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें