नवीनतम
फीचर्ड
भारत
श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर दण्डेश्वर नाथ धाम पहुंचे एसपी अमेठी
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, श्रद्धालुओं पर की पुष्पवर्षा
शुकुल बाजार। श्रावण मास के अंतिम सोमवार के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने सोमवार को थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध दण्डेश्वर नाथ धाम मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया तथा मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। एसपी के इस आत्मीय अंदाज से श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग तथा श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।एसपी सरवणन टी. ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। उन्होंने श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने मेला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों एवं मंदिर के पुजारियों से वार्ता कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, भीड़ प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
swatantra prabhat uttar pradesh police amethi police local news amethi news uttar pradesh news traffic management Police Inspection amethi local news Shiv Temple Crowd Management Temple Security Religious Festival Temple Visit Devotee Safety Lord Shiva Sawan Festival Sawan Month Sarvanan T Shukulpur Amethi Dandeshwar Nath Dham Dandeshwar Nath Temple Last Monday Sawan Superintendent of Police Amethi


Comments