एफसीआई गोदाम के पास निकला विशाल , मची अफरा-तफरी
नैनी क्षेत्र स्थित एफसीआई गोदाम के गेट के पास शनिवार को एक विशाल अजगर निकल आने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अजगर को सड़क पर रेंगते देख राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
स्वतंत्र प्रभात ।
नैनी, प्रयागराज।
नैनी क्षेत्र स्थित एफसीआई गोदाम के गेट के पास शनिवार को एक विशाल अजगर निकल आने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अजगर को सड़क पर रेंगते देख राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अजगर काफी बड़ा था। कुछ लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसके विशाल आकार को देखते हुए किसी की हिम्मत नहीं हुई। अजगर काफी देर तक धीरे-धीरे सड़क पर रेंगता रहा, जबकि आसपास मौजूद लोग दूरी बनाकर उसे देखते रहे।मौके पर भीड़ बढ़ने के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद विशाल अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया। अजगर के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

Comments