छिवकी गांव की सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
नैनी क्षेत्र के छिवकी गांव की सड़क इन दिनों बड़े-बड़े गड्ढों के कारण बदहाल हो गई है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि राहगीरों को पैदल चलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्वतंत्र प्रभात ।
नैनी, प्रयागराज।
नैनी क्षेत्र के छिवकी गांव की सड़क इन दिनों बड़े-बड़े गड्ढों के कारण बदहाल हो गई है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि राहगीरों को पैदल चलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय सभासद से सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराए जाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग से गांव के हजारों लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है। इसी रास्ते से होकर छोटे-छोटे बच्चे स्कूल भी जाते हैं, ऐसे में सड़क की बदहाली उनके लिए भी परेशानी का कारण बनी हुई है।बसपा कार्यकर्ता संदीप कनौजिया ने कहा कि लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क की शीघ्र मरम्मत कराकर लोगों को राहत दिलाने की मांग की है।

Comments