पुलिस जवानों के लिए नवनिर्मित भोजनालय का हुआ लोकार्पण
जिले के उसका बाजार थाना परिसर में पुलिस जवानों के लिए बने नवनिर्मित भोजनालय का शनिवार को डीएम शिवशरणप्पा जीएन और एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया और परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
जिले के उसका बाजार थाना परिसर में पुलिस जवानों के लिए बने नवनिर्मित भोजनालय का शनिवार को डीएम शिवशरणप्पा जीएन और एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया और परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस नई सुविधा से पुलिसकर्मियों को उच्च गुणवत्तायुक्त भोजन और बेहतर सहूलियतें मिल सकेंगी। पूर्व में जो रसोई घर था काफी जर्जर हो चुका था। बरसात में छत टपकती थी और लोगो मे दुर्घटना का भय भी बना रहता था। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के प्रयास और देखरेख में इस नवीन रसोई घर का निर्माण हुआ है।इस अवसर पर उसका बाजार नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत कुमार जायसवाल ,अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार , क्षेत्राधिकारी विश्वजीत सौरयान, प्रधान मनोज सहानी, समाजसेवी सोमनाथ मिश्र, सच्चिदानंद चौबे, राकेश आर्य, संतोष अग्रहरी, अश्वनी मिश्र, अमन आदि रहे।
swatantra prabhat uttar pradesh police police news local news district administration siddharthnagar news police personnel police department Uska Bazar News Uska Bazar Police Station DM Shivsharanappa GN Siddharthnagar Police Inauguration Ceremony Police Canteen New Dining Hall SSP Dr Abhishek Mahajan Police Facilities Police Welfare New Kitchen Santosh Kumar Tiwari


Comments