विहारेश्वर मंदिर से लेकर मारकाडेयश्वर महादेव मंदिर तक भक्तों ने जयकारे लगाए
स्वतन्त्र प्रभात संबाद दाता
कानपुर ग्रामीण।
सजेती जयकारों के बीच भगवान शिव का दूध और गंगा जल से अभिषेक किया, बेलपत्र, धतूरा,शहद, और पुष्प अर्पित कर विधि विधान से पूजा अर्चना की,, ओर परिवार की सुख सम्रद्धि की कामना की , आपको बताते चलें कि निबिया खेड़ा में स्थित बारीश्वर महादेव और कुष्मांडा देवी मंदिर परिसर में स्थित शिवालय,और सिधौल के मारकाडेयश्वर महादेव,सजेती के विहारेशवर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई, मंदिर परिसर में हर हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा,मारकाडेयश्वर महादेव मंदिर की मुख्य पुजारी शिव कली सैनी ने बताया कि बहुत दूर दूर से श्रद्धालु आते है और परिवार की सुख सम्रद्धि की कामना करते हैं, और हर हर महादेव के जयकारे लगाते आते-जाते हैं,विहारेश्वर महादेव मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया है मारकाडेयश्वर महादेव मंदिर की आस्था के अनुसार कन्या भोज का आयोजन किया गया है,सजेती के विहारेश्वर महादेव मंदिर कानपुर सागर हाइवे पर स्थित है जहां पर मेले का भी आयोजन किया गया है सजेती पुलिस मंदिर एवं मेले की सुरक्षा व्यवस्था में पूरी निष्ठा के साथ तैनात रही मेले में महिलाओं ने खूब खरीददारी की बच्चों ने मेले का लुत्फ उठाया।
swatantra prabhat kanpur news bhandara local news uttar pradesh news har har mahadev kanya bhoj kanpur sagar highway Devotees Religious News Kanpur Rural Temple Security Sajeti Religious Festival Lord Shiva Shiv Abhishek Mahadev Temple BariShwar Mahadev Kushmanda Devi Temple Markandeyeshwar Mahadev VihariShwar Mahadev Sidhoul Sajeti Temple Temple Fair


Comments