जिलाधिकारी भदोही द्वाराबच्चों से संवाद कर शिक्षा की गुणवत्ता एवं विद्यालयीय व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बच्चों द्वारा विद्यालय में किसी प्रकार की समस्या न होने की जानकारी दी गई
भदोही। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने आज विकासखंड ज्ञानपुर के राजकीय हाई स्कूल सरई मिश्रानी एवं कंपोजिट विद्यालय सरई मिश्रानी का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालयों में शैक्षिक एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उनकी पढ़ाई, दिनचर्या एवं विद्यालय से संबंधित विषयों की जानकारी ली।
राजकीय हाई स्कूल सरई मिश्रानी में जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए पूछा कि वे भविष्य में क्या बनना चाहते हैं। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा एवं रुचि को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी में अच्छा टैलेंट है, मन लगाकर पढ़ाई करें और निरंतर आगे बढ़ें। उन्होंने विद्यार्थियों से घर पर रहने के दौरान उनकी दिनचर्या के बारे में भी जानकारी ली तथा पढ़ाई, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों के लिए नियमित समय-सारिणी बनाकर उसके अनुसार कार्य करने की सलाह दी। बच्चों द्वारा विद्यालय में किसी प्रकार की समस्या न होने की जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी ने उपस्थित शिक्षकों को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों को और बेहतर एवं स्मार्ट शिक्षण तकनीकों के माध्यम से पढ़ाया जाए, जिससे उनकी समझ एवं सीखने की क्षमता को और विकसित किया जा सके। उन्होंने सभी कक्षा-कक्षों में टाइम-टेबल प्रदर्शित करना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान राजकीय हाई स्कूल के कुछ कक्षों में पानी के रिसाव की समस्या सामने आने पर जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि मरम्मत कार्य का एस्टीमेट तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध हो सके।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय सरई मिश्रानी का निरीक्षण किया। विद्यालय में सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए तथा शैक्षणिक कार्य एवं विद्यालयीय व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित मिलीं। प्रधानाध्यापक द्वारा अवगत कराया गया कि बरसात के दौरान एक अतिरिक्त कक्ष में पानी का रिसाव हो रहा है। जिलाधिकारी ने इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आवश्यक मरम्मत कार्य कराए जाने हेतु निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक वातावरण, विद्यार्थियों की प्रतिभा का विकास तथा मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे
swatantra prabhat DM Bhadohi स्वतंत्र प्रभात government school बच्चों का सर्वांगीण विकास quality education जिलाधिकारी भदोही Uttar Pradesh Education school inspection सरकारी विद्यालय Student Interaction विद्यालय निरीक्षण भदोही शिक्षा Bhadohi Education News शिक्षा की गुणवत्ता छात्र संवाद Smart Teaching स्मार्ट शिक्षण तकनीक Sarai Mishrani School स्कूल में मरम्मत कार्य Educational Facilities


Comments