संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर अमेठी में कलश वंदन यात्रा
सामाजिक समरसता का दिया संदेश
जगदीशपुर,अमेठी। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आज जनपद अमेठी के विश्वकर्मा नगर मंडल के दखिनवारा,अचलपुर एवं पूरे अमृत लाल में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कलश वंदन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रैदास समाज के लोगों ने विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ कलश वंदन किया तथा संत रविदास जी के जीवन, उनके विचारों और समाज में समरसता स्थापित करने के लिए किए गए उनके महान कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन मानवता, समानता, सामाजिक समरसता और भक्ति का अनुपम संदेश देता है।
उन्होंने अपने आचरण और विचारों से समाज को जाति-पंथ के भेदभाव से ऊपर उठकर मानव मात्र की सेवा एवं सम्मान का मार्ग दिखाया। उनका संदेश आज भी समाज को एकता, भाईचारे और समरसता के सूत्र में बांधने की प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा कि संत रविदास जी की 650वीं जयंती केवल एक स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने और सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लेने का अवसर है।
“मन चंगा तो कठौती में गंगा” जैसे उनके अमर संदेश ने भारतीय समाज को आंतरिक शुचिता, सदाचार और कर्म की महत्ता का मार्ग दिखाया।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, ललित सिंह, नकछेद दुबे, प्रदीप तिवारी, संजय रविदास, राम सजीवन रविदास, परशुराम रविदास, रघुराज रविदास, राम अवध रविदास, बुधराम रविदास, शहाबुद्दीन रविदास, मनीराम रविदास, धनीराम, राधे रविदास, हरिराम रविदास, राम लखन रविदास, श्यामू रविदास सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने संत रविदास जी के आदर्शों पर चलने तथा सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और मानवता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात amethi news अमेठी समाचार सामाजिक समरसता सामाजिक एकता social harmony Jagdishpur Amethi जगदीशपुर अमेठी Social Unity Kalash Vandan Yatra संत रविदास जयंती Sant Ravidas Jayanti कलश वंदन यात्रा संत रविदास विचार 650वीं जयंती Sant Ravidas Teachings रैदास समाज Raidas Community समानता और मानवता Equality and Humanity


Comments