अवन्तिका विकास समिति द्वारा पारंपरिक पर्व पर आयोजित कजरी महोत्सव सम्पन्न 

सावन मास के पारंपरिक लोक पर्व पर आयोजित कजरी महोत्सव में गायक और गायिकाओं ने लोकधुनों पर आधारित कजरी गीत सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात । 
 
नैनी, प्रयागराज।
 
सावन मास के पारंपरिक लोक पर्व पर आयोजित कजरी महोत्सव में गायक और गायिकाओं ने लोकधुनों पर आधारित कजरी गीत सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया अवन्तिका विकास समिति द्वारा रविवार को आयोजित कजरी महोत्सव एडीए कालोनी स्थित एक  गेस्ट हाउस में देर शाम तक चलने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता गजेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।
 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईजी सीपी सिंह रहे तथा कार्यक्रम का सफल संचालन जगदम्बा प्रसाद शुक्ल ने किया।मुख्य अतिथि द्वारा भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।लोकगायक अशोक कुमार सिंह, गंगा ठाकुर, रामेश्वर कुशवाहा, नरेंद्र ओझा की टीम द्वारा ईश वंदना सहित कई गीत प्रस्तुत किये गए।
 
महिलाओं की ओर से अवन्तिका विकास समिति महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष  सुषमा विश्वकर्मा सहित नीलम श्रीवास्तव, मंजू पाण्डेय, बिंदू शर्मा, मंजू भल्ला,आकांक्षा श्रीवास्तव, ज्योत्सना मिश्रा, सुनीता देवी आदि ने अपने कजरी गीतों से शमां बांध दिया। सुभाष विश्वकर्मा व जगदम्बा शुक्ल ने भी कजरी गीत प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अखिलेश सिंह, अनिल द्विवेदी, अशोक श्रीवास्तव,  शिवशंकर पाण्डेय, शिव नारायण तिवारी, धीरेंद्र चौधरी, सुभाष चन्द्र, जय गोपाल सिंह, डां एस पी सिंह, विकलेश द्विवेदी, वेदानंद विश्वकर्मा, सुशील यादव, अवधेश कुमार यादव, पूनम सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। समिति के संयोजक गजेंद्र सिंह ने आगत अतिथियों का स्वागत किया तथा अध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने आभार प्रकट किया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें