मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

पुलिस ने गांवों, कस्बों, मोहल्लों, शिक्षण संस्थानों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर चौपाल एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

भदोही। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत भदोही पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने गांवों, कस्बों, मोहल्लों, शिक्षण संस्थानों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर चौपाल एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

कार्यक्रम में महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपाय, गुड टच-बैड टच की पहचान, महिला अधिकारों और महिला अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। छेड़खानी या उत्पीड़न की स्थिति में भयभीत न होकर तत्काल पुलिस से शिकायत करने की अपील की गई।

पुलिस टीमों ने महिलाओं को 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन सहित अन्य उपयोगी नंबरों की जानकारी दी। साथ ही सोशल मीडिया के सावधानीपूर्वक इस्तेमाल और यातायात नियमों के पालन के प्रति भी जागरूक किया गया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें