गोरखपुर: खजनी के छताई पुल पर रहस्यमयी घटना, एक युवती के नदी में कूदने की आशंका ,तलाश जारी

मौके पर एसडीएतएफ टीम बुलाई गई ,आमो नदी के दूषित जल से खोज में चुनौती

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

गोरखपुर ब्युरो कार्यालय (उत्तर प्रदेश)

ख़जनी गोरखपुर। जनपद के खजनी थाना क्षेत्र में स्थित छताई पुल पर एक युवती के नदी में छलांग लगाने की सूचना मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना सुबह हुई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत बचाव एवं खोज अभियान शुरू कर दिया है।

घटना की जानकारी सुबह राहगीरों ने छताई पुल से एक युवती को नदी में कूदते देखने की सूचना दी। सूचना मिलते ही खजनी थाना प्रभारी निरीक्षक जयंत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल नदी में तलाशी अभियान शुरू कराया गया। गोताखोरों की टीम नाव के सहारे नदी के विभिन्न हिस्सों में खोजबीन कर रही है। आमी  नदी  के दूषित जल होने के कारण अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

IMG_20260602_120756

जान से बड़ा जमीन एक बीघा जमीन दो, तभी होगा पोस्टमार्टम Read More जान से बड़ा जमीन एक बीघा जमीन दो, तभी होगा पोस्टमार्टम

 समाचार लिखे जाने तक कोई शव या ठोस सुराग नहीं मिल सका है, जिससे पूरे मामले पर रहस्य बना हुआ है।
परिवार की आशंका ,घटना की खबर मिलते ही बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सभा शैरो बन निवासी राजेश यादव का पूरा परिवार मौके पर पहुंच गया। परिवार ने बताया कि उनकी बेटी नीलू यादव सुबह घर से निकल गई थी।

पतारा क़स्बे में कार की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत Read More पतारा क़स्बे में कार की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत


परिवार के अनुसार, पिता की डांट पड़ने के बाद नीलू घर से बाहर चली गई थी। उसके बाद उसका कोई अता-पता नहीं चला। नीलू के भाई अनिल यादव ने मौके पर भावुक होकर कहा, “कहीं वह युवती मेरी बहन तो नहीं है।” परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है।
पुलिस की कार्रवाई

मशीनों के युग में मनुष्य को मनुष्य बनाने वाली शक्ति : गुरु Read More मशीनों के युग में मनुष्य को मनुष्य बनाने वाली शक्ति : गुरु

खजनी थाना प्रभारी निरीक्षक जयंत सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, “जब तक युवती की पहचान या शव बरामद नहीं हो जाता, कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी।”

पुलिस स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से लगातार तलाशी अभियान चला रही है। वर्तमान स्थिति फिलहाल नदी किनारे भारी भीड़ जमा है। परिजन और स्थानीय लोग युवती के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। पुलिस पूरे मामले को हर पहलू से जांच रही है, जिसमें आत्महत्या, कोई विवाद या अन्य कोई संभावना भी शामिल है। मौके पर एसडीआरएफ टीम बुलाई गई ,ख़ोज जारी है ।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें