किसान समृद्धि हमारा संकल्प " भाव के साथ समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन

इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक इफको नई दिल्ली  एन.एम. गजेरा , इफको ई बाजार के वरिष्ठ अधिकारी  एन.के. भाटिया, राज्य विपणन प्रबंधक इफको उत्तर प्रदेश  यतेंद्र तेवतिया,  ने अपने विचार व्यक्त किए।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज ।दया शंकर त्रिपाठी की रिपोर्ट।
 
देश में वर्तमान कृषि की दशा व दिशा बदलने के लिए मिलकर जिम्मेदारी के साथ कार्य करना है, जिससे सभी  की विजय हो।
 
 उक्त बातें वरिष्ठ महाप्रबंधक विपणन नई दिल्ली इफको श्री संजय कुलश्रेष्ठ ने बतौर मुख्य अतिथि,  इफको पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान कहीं।  कार्यक्रम का प्रारंभ  "किसान समृद्धि हमारा संकल्प" के भाव के साथ दीप प्रज्वलित करके किया गया। मुख्य अतिथि  ने वर्तमान कृषि में मिट्टी के स्वास्थ्य के प्रति सजग होने की बात कहते हुए कहा की मिट्टी में जीवांश कार्बन की मात्रा को बढ़ाने के लिए कार्य करना होगा। इसके लिए कार्बनिक खादों, हरी खाद एवं जैव उर्वरकों के प्रयोग को जिम्मेदारी पूर्वक बताना होगा ।
किसान समृद्धि हमारा संकल्प
 
 किसान भाइयों को प्रेरित करना होगा कि वह अपनी मिट्टी की जांच कर के मृदा कार्ड के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग सुनिश्चित करें जिससे स्वस्थ एवं टिकाऊ उत्पादन मिल सके और भविष्य की कृषि के लिए मिट्टी भी सुरक्षित रहे। कृषि में जैव उर्वरकों के प्रयोग को प्रोत्साहित करने की जरूरत है ताकि मिट्टी में मित्र जीवों की संख्या मे वृद्धि हो और सस्ती एवं टिकाऊ खेती का रास्ता बने।
 
श्री कुलश्रेष्ठ ने बताया की इफको के नैनो उर्वरक पर्यावरण हितैषी हैं एवं कृषि लागत को कम करने में सहायक हैं ।
 
किसान समृद्धि हमारा संकल्प
 
 इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक इफको नई दिल्ली  एन.एम. गजेरा , इफको ई बाजार के वरिष्ठ अधिकारी  एन.के. भाटिया, राज्य विपणन प्रबंधक इफको उत्तर प्रदेश  यतेंद्र तेवतिया,  ने अपने विचार व्यक्त किए।
 
 इस अवसर पर इफको फूलपुर इकाई के महाप्रबंधक उत्पादन  संजय भंडारी, इफको के संयुक्त उद्यम नैनो विजन, ई बाजार, इफको एमसी के अधिकारीगण उपस्थित रहे। 
 
कार्यक्रम में पूर्वी उत्तर प्रदेश के 40 क्षेत्राधिकारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य कोरडेट डॉ.डी.के.सिंह ने सभी प्रतिभागियों को कोरडेट की गतिविधियों से परिचित कराया एवं विभिन्न इकाइयों का भ्रमण भी कराया तथा नैनो उर्वरकों, जैव उर्वरकों के विभिन्न रवि फसलों पर लगे ट्रायल्स एवं प्रदर्शनों का भी अवलोकन कराया।  संयुक्त महाप्रबंधक इफको नैनो संयंत्र ,फूलपुर,  अरुण कुमार ने सभी प्रतिभागियों को नैनो यूरिया संयंत्र का भ्रमण कराया ।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें