राजनीति
भारत
अमेठी मोहनगंज पुलिस द्वारा चोरी का खुलासा
चोरी के जेवरात (अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये) व चोरी के कुल 41,000/- रुपये नगद के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार
-सुशील कुमार मिश्रा अमेठी
आवेदिका सेमऊ पत्नी रमेश निवासी फूला थाना मोहनगंज जनपद अमेठी द्वारा थाना मोहनगंज पर लिखित सूचना दी कि दिनांक 20.01.2026 को आवेदिका दामा खेड़ा, छत्तीसगढ़ सत्संग में गयी थी जब वह अपने घर वापस आयीं तो देखा कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर के अन्दर अलमारी व बक्शे में रखे सोने-चांदी के जेवरात व रुपये चोरी कर लिये गये हैं । उक्त सूचना पर थाना मोहनगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर 04 अभियुक्तों सूरज पुत्र बैजनाथ निवासी फूला थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 25 वर्ष, राजकुमार पुत्र श्रीनाथ निवासी फूला थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 19 वर्ष, अर्जुन पुत्र केदारनाथ निवासी फूला थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 25 वर्ष व दीपक सिंह पुत्र संत बक्श सिंह निवासी फूला थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया ।
जामा तलाशी से अभियुक्त सूरज के कब्जे से 01 चैन, 01 अंगूठी, 01 हार पीली धातु, 02 जोड़ी बिछिया, 01 जोड़ी पायजेब सफेद धातु तथा 10,000/- रुपये नगद बरामद हुए, अभियुक्त राजकुमार के कब्जे से 02 नाक की कील, 01 मंगलसूत्र पीली धातु, 02 जोड़ी बिछिया, एक सिक्का सफेद धातु तथा 11,000/- रुपये नगद बरामद हुए, अभियुक्त अर्जुन के कब्जे से 01 मांग टीका, 01 जोड़ी कान का झाला पीली धातु, 01 जोड़ी हाथफूल, 04 जोड़ी बिछिया सफेद धातु तथा 10,000/- रुपये नगद बरामद हुए एवं अभियुक्त दीपक के कब्जे से 01 नाक की नथुनी पीली धातु, 01 हाफ पेटी, 02 जोड़ी बिछिया, 01 बिस्किट सफेद धातु तथा 10,000/- रुपये नगद बरामद हुए पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त सूरज ने बताया कि रमेश उसके पारिवारिक चाचा हैं जिनकी पत्नी सेमऊ, गांव में ही रहती है ।
सेमऊ अपनी पुत्री के साथ दिनांक 20.01.2026 को दामा खेड़ा छत्तीसगढ़ सत्संग में गयीं थीं एवं उनके घर पर कोई नहीं था । सूरज ने अपने अन्य साथियों राजकुमार, अर्जुन व दीपक के साथ मिलकर दिनांक 20/21.01.2026 की रात्रि में रमेश के घर में घुसकर अलमारी व बक्शे का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात व 41,000/- रुपये चोरी किये थे । आज वह सभी चोरी किये गये सामान का बंटवारा करने के लिए एकत्र हुए थे । बरामदगी के आधार पर थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।

Comments