अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर नाबालिग से दुष्कर्म, हत्या के लिए किया पीछा!

इसके बाद लॉज में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर आरोपी ने किशोरी से दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया।

Swatantra Prabhat Media Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ।
प्रयागराज।
 
 अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने प्रतापगढ़ तक किशोरी का पीछा किया और उसके घर भी पहुंच गया। यही नहीं वापस आने पर जान से मारने की नीयत से चाकू लेकर घर में भी घुस गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 
16 वर्षीय किशोरी कैंट में अपनी मौसी के घर पर रहकर पढ़ाई करती है। उसने पुलिस को बताया कि उसके साथ देवेश यादव निवासी ऊंचवागढ़ी, राजापुर भी पढ़ाई करता था। आरोप है कि मना करने के बावजूद वह उसे परेशान करता था। फर्जी चैट बनाकर ब्लैकमेल भी करने लगा।
 
इसके बाद लॉज में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर आरोपी ने किशोरी से दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया। फिर कई बार शारीरिक शोषण किया। परेशान होकर किशोरी गांव चली गई तो आरोपी वहां भी पहुंच गया। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।
 
सात मई की रात लगभग 1:15 बजे आरोपी देवेश घर में घुस आया। शोरगुल सुनकर जुटे गांववालों ने उसकी पिटाई भी की। छात्रा ने पुलिस को यह भी बताया कि आठ मई को वापस आने पर रात 2:35 बजे के करीब आहट से नींद खुली तो सामने देवेश खड़ा था। दरवाजा खोलने पर उसने चाकू निकालकर हमला करने की कोशिश की। कैंट इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच-पड़ताल कराई जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें