शिवपाल सिंह यादव की अफसरों को चेतावनी : नौकरी से रिटायर हो जाओगे लेकिन घर तो यहीं रहेगा
कानपुर। नौकरी से रिटायर हो जाओगे लेकिन घर तो यहीं रहेगा। यह बात शिवपाल सिंह यादव ने कल कानपुर के सीसासमऊ विधानसभा क्षेत्र के ग्वालटोली अहिराना में चौराहे पर सभा को सम्बोधित करते हुए अफसरों को चेतावनी देते हुए कही उन्होंने कहा कि सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करना अफसर बंद कर दें और जो अफसर यह बात नहीं मानें सपा कार्यकर्ता उनका नाम डायरी में नोट कर लें।
ग्वालटोली के अहिराना की सभा में सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी संबोधित कर रहीं थीं तो वह बोलते बोलते भावुक हो गईं और रो कर बोलीं कि छुड़ा लो विधायक जी को यह आखिरी लड़ाई है, मैं लड़ते-लड़ते थक चुकी हूं। तभी माइक शिवपाल सिंह यादव ने ले लिया और कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं को रुला रहे है। और जो अफसर यह सोच रहे हैं कि हम तो दो साल में रिटायर हो जाएंगे। हमारा कौन क्या कर सकता है तो वह सुन लें रिटायर तो हो जाओगे लेकिन घर तो यहीं रहेगा।

Comments