सीएम योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे

किसी ने चार तो किसी ने आठ साल की मेहनत के बाद हासिल की सरकारी नौकरी, चयनित अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया को बताया पारदर्शी

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय में चयनित 1,594 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। सरकारी नौकरी पाने वाले युवाओं के चेहरे नियुक्ति पत्र मिलते ही खिल उठे।

सीएम योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे

किसी ने चार तो किसी ने आठ साल तक तैयारी के बाद सफलता हासिल की। चयनित अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बताते हुए योगी सरकार की सराहना की।

सीएम योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे

धनरूआ अंचल में दो माह से कामकाज प्रभावित, ग्रामीणों और किसानों की बढ़ी परेशानी Read More धनरूआ अंचल में दो माह से कामकाज प्रभावित, ग्रामीणों और किसानों की बढ़ी परेशानी

लखनऊ निवासी संस्कृति मेहरोत्रा का चयन सहायक लेखाकार के पद पर हुआ है। उन्होंने बताया कि वह चार साल से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थीं। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही और आवेदन शुल्क तथा आने-जाने के खर्च के अलावा उन्हें एक रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ा। मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र मिलना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।

बिहार का वृंदावन कहलाता है धनरुआ का विजयपुरा कन्हैया स्थान, सदियों से जीवंत है रासलीला की परंपरा Read More बिहार का वृंदावन कहलाता है धनरुआ का विजयपुरा कन्हैया स्थान, सदियों से जीवंत है रासलीला की परंपरा

दो साल की तैयारी के बाद डिंपल बनीं लेखा परीक्षक

मुंगेरीलाल के सपने दिखाने से विकास नहीं होता, इसके लिए विजन और समर्पण चाहिए: योगी Read More मुंगेरीलाल के सपने दिखाने से विकास नहीं होता, इसके लिए विजन और समर्पण चाहिए: योगी

बलिया निवासी डिंपल यादव का चयन लेखा परीक्षक के पद पर हुआ है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 से लगातार तैयारी कर रही थीं। सफलता मिलने पर उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि योगी सरकार युवाओं के लिए बेहतर काम कर रही है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी सरकार के प्रयास सराहनीय हैं। वहीं, मुरादाबाद की सोनम सैनी सहायक लेखाकार बनी हैं। उन्होंने कहा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता रही और कहीं घूसखोरी नहीं हुई। मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र पाना उनके लिए यादगार पल है।

आठ साल की मेहनत के बाद मिला सफलता का मुकाम

लखीमपुर खीरी के कपिल कुमार का चयन लेखा परीक्षक के पद पर हुआ है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष बताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। शाहजहांपुर के उत्सव सक्सेना सहायक लेखाकार बने हैं। उन्होंने बताया कि वह आठ साल से तैयारी कर रहे थे। भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष होने के साथ समयबद्ध तरीके से पूरी हुई। उनके मुताबिक, योगी सरकार में हर सप्ताह युवाओं को नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं।

यूट्यूब से पढ़ाई कर अभय बने सहायक लेखाकार

मैनपुरी निवासी अभय प्रताप सिंह ने दो से तीन साल तक तैयारी की और यूट्यूब के माध्यम से पढ़ाई कर सहायक लेखाकार के पद पर सफलता हासिल की। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। झांसी के कृष्णकांत व्यास का चयन भी सहायक लेखाकार के पद पर हुआ है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में उनकी मेहनत सफल हुई है। मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र प्राप्त करना उनके लिए भावुक और यादगार पल है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें