दीपावली से पहले ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान तेज, 86 प्रतिष्ठानों की जांच

वाराणसी और आगरा में चार प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति, लखनऊ में मिठाई की एक दुकान बंद कराई गई

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। दीपावली पर मिलावटखोरी रोकने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित मिठाई व नमकीन उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान तेज कर दिया है। इसके तहत वाराणसी, आगरा और लखनऊ में 86 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान खामियां मिलने पर 71 सुधार नोटिस जारी किए गए और खाद्य पदार्थों के 30 नमूने लिए गए। गंभीर अनियमितताओं के मामले में चार प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की गई, जबकि लखनऊ में एक मिठाई प्रतिष्ठान का कारोबार बंद कराया गया।

खाद्य सुरक्षा टीमों ने मिठाई और नमकीन बनाने वाले प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई, कच्चे माल की गुणवत्ता, दूध एवं मावा के सुरक्षित भंडारण, खाद्य रंगों, तेल, पेयजल, पैकेजिंग और कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता की जांच की। इसके अलावा मिठाइयों पर उपयोग की अंतिम तिथि (यूज बाय डेट), लाइसेंस, खरीद बिल, खाद्य सामग्री की जानकारी और लेबलिंग नियमों के पालन को भी परखा गया।

वाराणसी में 30 प्रतिष्ठानों की जांच

वाराणसी में 30 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 28 सुधार नोटिस जारी किए गए और 15 नमूने संकलित किए गए। पांडेयपुर स्थित सिंधी कॉलोनी के कोजी स्वीट्स में जलजमाव, गंदे फर्श, दीवारों पर जाले और अपशिष्ट प्रबंधन की कमी मिली। मशीनों और बर्तनों की सफाई भी संतोषजनक नहीं थी। पेस्ट कंट्रोल तथा जल गुणवत्ता की रिपोर्ट उपलब्ध नहीं होने पर प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की गई।

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर प्यार और शादी; तीन बच्चों के पिता की दूसरी शादी पर पहली पत्नी ने सरेआम उठाई चप्पल Read More इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर प्यार और शादी; तीन बच्चों के पिता की दूसरी शादी पर पहली पत्नी ने सरेआम उठाई चप्पल

आगरा में तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

सरयू पार के खाटू श्याम धाम में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुआ ध्वजारोहण, 22 फरवरी से शुरू होगा पांच दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ Read More सरयू पार के खाटू श्याम धाम में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुआ ध्वजारोहण, 22 फरवरी से शुरू होगा पांच दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ

आगरा में 27 प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान 19 सुधार नोटिस जारी किए गए और 15 खाद्य नमूने लिए गए। कमला नगर स्थित बांके बिहारी मिष्ठान भंडार में गंदगी, जलजमाव, जाले और अपशिष्ट प्रबंधन की खामियां मिलीं। पेस्ट कंट्रोल और जल गुणवत्ता की रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं थी। इन कमियों के आधार पर लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की गई।

महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया Read More महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया

सेठ गली स्थित हीरा हलवाई के यहां भी अस्वच्छ परिस्थितियों में मिठाई निर्माण की स्थिति सामने आई। वहीं, छीपी टोला के पुष्पक स्वीट्स भंडार में साफ-सफाई की कमी, पानी की जांच रिपोर्ट का अभाव और खाद्य-ग्रेड मानकों के अनुरूप नहीं होने वाली पैकिंग सामग्री मिली। निरीक्षण के दौरान यहां बोरैक्स पाउडर भी पाया गया। विभाग के अनुसार, खाद्य पदार्थों में इसका इस्तेमाल अनुमन्य नहीं है। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की गई।

लखनऊ में मिठाई प्रतिष्ठान बंद कराया

लखनऊ में 29 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया और 24 सुधार नोटिस जारी किए गए। इस दौरान राजस्थान वाला मिठाई प्रतिष्ठान में गंदगी, दीवारों पर जाले, परिसर में अव्यवस्था और खाद्य कर्मियों की व्यक्तिगत स्वच्छता में कमियां मिलीं। इसके बाद प्रतिष्ठान का कारोबार बंद करा दिया गया।

पैकेजिंग और एक्सपायरी तिथि पर भी नजर

अभियान के दौरान खाद्य कारोबारियों के लाइसेंस और पंजीकरण की वैधता, कच्चे माल के खरीद बिल, आपूर्तिकर्ताओं के विवरण और खाद्य पदार्थों की पहचान से जुड़े अभिलेखों की जांच की गई। पैक खाद्य पदार्थों पर सामग्री सूची, एलर्जी संबंधी जानकारी, बैच नंबर और जरूरी तिथियों के अंकन को भी देखा गया। खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग में निर्धारित मानकों के पालन और समाचार-पत्र में खाद्य सामग्री लपेटने पर लागू प्रतिबंध की भी जांच की गई।

खुदरा दुकानों में मिठाइयों पर उपयोग की अंतिम तिथि प्रदर्शित करने, कच्चे और पके खाद्य पदार्थों को अलग रखने तथा दूध एवं दुग्ध उत्पादों के सुरक्षित भंडारण पर विशेष ध्यान दिया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि जहां गंभीर कमियां मिलेंगी, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें