फीचर्ड
राजनीति
भारत
खाद न मिलने पर किसानों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर की नारेबाजी
भीड़ अधिक होने से वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
कोंच(जालौन)- कस्बे में डीएपी खाद की किल्लत और वितरण व्यवस्था से नाराज किसानों ने मंगलवार की दोपहर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की। किसानों की परेशानी को देखते हुए एसडीएम अनीता देवी ने तत्काल ही तहसीलदार न्यायिक नसीम अख्तर को मौके पर भेजा जिसके बाद उन्होंने किसानों को क्रमबद्ध तरीके से खाद का वितरण कराया।
कस्बे में डीएपी खाद के लिए किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। सुबह से ही खाद केंद्रों पर किसानों की भीड़ जुट रही है। क्रय-विक्रय केंद्र पर 24 अक्तूबर से डीएपी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में किसान केंद्र के चक्कर लगाकर बैरंग घरों को लौटने पर मजबूर हैं। वहीं, पीसीएफ केंद्र पर खाद उपलब्ध होने के कारण वहां किसानों की भारी भीड़ जुट रही है। टोकन लेने के लिए भी किसानों में होड़ मची हुई है। भीड़ अधिक होने से वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
मंगलवार दोपहर वितरण व्यवस्था से नाराज कुछ किसान एसडीएम कार्यालय पहुंच गए और बाहर नारेबाजी करने लगे। एसडीएम अनीता देवी ने तत्काल ही तहसीलदार न्यायिक नसीम अख्तर को पीसीएफ केंद्र भेजा। उनके पहुंचने के बाद किसानों को कतारबद्ध तरीके से खाद वितरित कराई गई।
#AgricultureNews #RuralNews #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #किसानसमाचार #FarmersIssues #FarmersProtest #जालौन #JalaunNews #तहसीलप्रशासन #उत्तरप्रदेशकृषि #KonchNews #किसानोंकीसमस्या #कोंच #कृषिसंकट #डीएपीखादकीकिल्लत #खादवितरण #किसानोंकाप्रदर्शन #एसडीएमअनीतादेवी #नसीमअख्तर #पीसीएफकेंद्र #क्रयविक्रयकेंद्र #खादकेलिएपरेशानकिसान #DAPFertilizer #FertilizerShortage


Comments