कार से युवक को अगवा कर पीटा, बम्बा किनारे फेंका
जांच के तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएंगी
कानपुर ग्रामीण। घाटमपुर में कानपुर सागर हाइवे पर गांधी विद्या पीठ इंटर कालेज के पास खड़े युवक को स्कार्पियो सवार चार लोगों ने जबरन गाड़ी में बैठा लिया, आरोप है कि गाड़ी में पीटने के बाद तमंचा लगा कर जान से मारने की धमकीं दी,,उसकी जेब से 15,280 रूपए और चांदी की चैन छीन ली,, मोबाइल फोन भी तोड़ दिया,, इसके बाद उसे तेजपुर गांव के पास बम्बा किनारे फेंककर भाग निकले, पीड़ित ने घाटमपुर थाने में दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है,,
रतनपुर गांव निवासी शांतनु बाजपेई के मुताबिक बीती रात वह नगर स्थित गांधी इंटर कालेज के पास खड़े थें,तभी पतारा निवासी अर्पित यादव रठिगाव निवासी,आयॅन सचान और दो अज्ञात लोग स्कार्पियो में पहुंचे,, आरोप है कि चारों उन्हें जबरन गाड़ी में बैठा कर ले गए,और मारपीट करने लगें,,, पीड़ित ने पुलिस को बताया कि विरोध करने पर आरोपियों ने देशी तमंचा लगाकर धमकीं दी,कि शिकायत करने पर जान से मार देंगे,,
इसके बाद जेब में रखे 15,280 रूपए और चांदी की चैन छीन ली,, आरोपियों ने मोबाइल फोन भी तोड़ दिया, फिर तेजपुर गांव किनारे बम्बा के पास फेंक कर भाग निकले ,, घटना के बाद पीड़ित ने घाटमपुर थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी, और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की,, घाटमपुर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है , तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है, जांच के तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएंगी।
#CrimeNews #SwatantraPrabhat #KanpurNews #UttarPradeshNews #अपराधसमाचार #UttarPradeshPolice #पुलिसजांच #RobberyCase #KidnappingCase #घाटमपुर #कानपुरग्रामीण #घाटमपुरपुलिस #GhatampurNews #अपहरणकीघटना #युवकसेमारपीट #स्कॉर्पियोसवारआरोपी #तमंचेसेधमकी #लूटपाट #चांदीकीचोरी #मोबाइलतोड़नेकीघटना #शांतनुबाजपेई #अर्पितयादव #आयॅनसचान #कानपुरसागरहाईवे #तेजपुरगांव


Comments