जनपद न्यायाधीश ने न्यायालय परिसर में प्री मेगा जागरूकता शिविर का किया उद्घाटन
शिविर में बैंक आफ बड़ौदा की तरफ से लोगों के सहयोग हेतु स्टाल लगाया गया
प्रतापगढ़। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डा0 बब्बू सारंग के द्वारा जनपद न्यायालय परिसर में प्री मेगा जागरूकता शिविर का उद्घाटन किया गया। शिविर में जहां लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य की जांच की गई एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गई। शिविर में जेल में निरुद्ध बंदियों द्वारा आंवले के विविध प्रकार के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई जिसे उपस्थित लोगों ने प्रोत्साहन हेतु क्रय किया।
शिविर में बैंक आफ बड़ौदा की तरफ से लोगों के सहयोग हेतु स्टाल लगाया गया। कार्यक्रम का संयोजन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शांभवी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर जिला जज जितेंद्र कुमार द्विवेदी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुमुद उपाध्याय, अपर जिला जज राजीव रंजन, अपर जिला जज हेमंत कुमार, अपर जिला जज रामलाल , अपर जिला जज अंकिता दूबे, अपर जिला जज अतिफ समीम सहित न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारी गण ने सहभागिता किया।
#SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #PratapgarhNews #प्रतापगढ़ #निःशुल्कस्वास्थ्यजांच #FreeHealthCheckup #LegalAwarenessCamp #LegalServicesAuthority #DistrictCourt #FreeMedicines #BankOfBaroda #मेगाविधिकसहायताशिविर #विधिकजागरूकता #डॉबब्बूसारंग #प्रतापगढ़न्यूज #प्रीमेगाजागरूकताशिविर #जनपदन्यायालय #जिलाविधिकसेवाप्राधिकरण #निःशुल्कदवाइयां #बंदीउत्पादप्रदर्शनी #आंवलाउत्पाद #बैंकऑफबड़ौदा #न्यायिकअधिकारी #शांभवी #MegaLegalAidCamp


Comments