त्योहारों पर घटतौली और ओवररेटिंग रोकने को बाजारों में छापेमारी तेज

31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान का पहला चरण, 2 से 5 नवंबर तक दूसरे चरण में होगी जांच; मिठाई, गैस सिलेंडर, खाद्य तेल और सराफा दुकानों पर विशेष नजर

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज और छठ पर्व के दौरान ग्राहकों को घटतौली और अधिक कीमत वसूली से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश में विधिक माप विज्ञान विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। 26 अक्टूबर से शुरू हुआ विशेष अभियान 31 अक्टूबर तक पहले चरण में चलेगा। इसके बाद 2 से 5 नवंबर तक दूसरे चरण में व्यापक स्तर पर बाजारों और प्रतिष्ठानों की जांच की जाएगी।

विधिक माप विज्ञान विभाग के नियंत्रक अमनदीप डुली के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में विभागीय टीमें सक्रिय हैं। उपनियंत्रक, सहायक नियंत्रक, वरिष्ठ निरीक्षक और निरीक्षक नियमित जांच के साथ बाजारों में औचक निरीक्षण कर रहे हैं। अभियान का उद्देश्य त्योहारों में बढ़ी खरीदारी का फायदा उठाकर ग्राहकों के साथ तौल में गड़बड़ी करने और पैक वस्तुओं पर अधिक कीमत वसूलने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करना है।

छह प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष निगरानी

अभियान के तहत छह प्रमुख क्षेत्रों को जांच के दायरे में रखा गया है। मिठाई की दुकानों पर मिठाई के साथ डिब्बे का वजन जोड़कर ग्राहकों से अधिक कीमत वसूलने और गिफ्ट पैक पर दर्ज घोषणाओं की जांच की जा रही है। एलपीजी सिलेंडरों में गैस की वास्तविक मात्रा का वजन सत्यापित किया जा रहा है।

बार एसोसिएशन सितारगंज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली गोपनीयता की शपथ Read More बार एसोसिएशन सितारगंज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली गोपनीयता की शपथ

खाद्य तेल और घी के पैकेटों व टिनों पर दर्ज शुद्ध मात्रा और अधिकतम खुदरा मूल्य की पड़ताल की जा रही है। वहीं, आटा, मैदा और सूजी के पैकेटों तथा बोरों का वजन जांचा जा रहा है, ताकि ग्राहकों को निर्धारित मात्रा से कम सामान न मिले।

सरयू पार के खाटू श्याम धाम में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुआ ध्वजारोहण, 22 फरवरी से शुरू होगा पांच दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ Read More सरयू पार के खाटू श्याम धाम में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुआ ध्वजारोहण, 22 फरवरी से शुरू होगा पांच दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ

सराफा बाजार में आभूषणों की तौल के लिए इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक तराजुओं और कांटों के सत्यापन व सील की जांच की जा रही है। इसके अलावा पेंट के डिब्बों पर घोषित मात्रा और अंकित मूल्य का भी मिलान किया जा रहा है।

रात 10 बजे के बाद रक्त की बूंदों से होगी फाइलेरिया के परजीवी की तलाश, सारण के 20 प्रखंडों में नाइट ब्लड सर्वे Read More रात 10 बजे के बाद रक्त की बूंदों से होगी फाइलेरिया के परजीवी की तलाश, सारण के 20 प्रखंडों में नाइट ब्लड सर्वे

विभाग का यह अभियान त्योहारों के दौरान बाजार में पारदर्शिता बनाए रखने और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। जांच के दौरान तौल या पैकेजिंग से संबंधित अनियमितताएं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें