काशीपुर कंपोजिट जूनियर हाईस्कूल का ताला तोड़कर चोर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण उठा ले गए

विद्यालय में चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश न होने से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।

हर्षिता यादव  Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। जिले के चिल्हिया थाना क्षेत्र के काशीपुर में स्थित कंपोजिट जूनियर हाईस्कूल में  सोमवार की रात  दो कमरे की ताला तोड़कर विद्युत वायरिंग व विद्युत वायर बोर्ड सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोर खोल उठा ले गए।
 
प्रधानाध्यापक अब्दुल अजीज ने चोरी की घटना की जानकारी  चिल्हिया पुलिस को दी है और उन्होंने बताया है कि इस विद्यालय में चोरी किए जाने के घटना का अंजाम कई बार दिया जा चुका है। विद्यालय में चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश न होने से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें