एल्डिको शौर्य में डांडिया उत्सव, महिलाओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

मुख्य अतिथि स्वाति सिंह ने प्रतिभागियों और आरडब्ल्यूए के आयोजन की सराहना की

Abhinav Shukla Picture
Published On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आरडब्ल्यूए एल्डिको शौर्य की ओर से डांडिया कार्यक्रम 2026 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सरोजनी नगर की पूर्व विधायक और उत्तर प्रदेश की पूर्व महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्वाति सिंह ने महिलाओं की प्रस्तुतियों और आरडब्ल्यूए के बेहतर प्रबंधन की सराहना की। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक डांडिया प्रस्तुतियां दीं, जबकि बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन नेहा सिंह ने किया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राम अच्छ्यबर विश्वकर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मनीष प्रकाश लाल, सचिव मयंक पाल, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार बाजपेयी सहित अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने सहयोग किया। पूर्व पदाधिकारियों, सदस्यों, स्वयंसेवकों और निवासियों के योगदान की भी सराहना की गई।
 
कार्यक्रम में पावित्री शर्मा, सुधा पांडेय, आरती प्रजापति, सोनाक्षी तिवारी, पल्लवी श्रीवास्तव, एकता पाल, रितु चौधरी, अलका त्रिपाठी, रक्षा रस्तोगी, गरिमा, गुंजन पाल, शिखा, स्वाति, शीतल, विधुषी, नीलम महंत, सुशीला पांडेय, सुनीता, रूही, नेहा श्रीवास्तव, पुष्पलता, अनीता, विजेता, रुचि, वैशाली, माया, रेनू, रूपा, प्रतिभा, प्रियंका और अलका सिंह सहित अन्य महिलाओं ने भाग लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में पूर्वी मिश्रा सहित अन्य बच्चों ने दर्शकों को प्रभावित किया। आरडब्ल्यूए ने मुख्य अतिथि सहित सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम सामाजिक एकता, आपसी सौहार्द और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हैं। आरडब्ल्यूए ने भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें