नवीनतम
राजनीति
भारत
चवन्नी चाट प्रतिष्ठान पर सुंदरकांड पाठ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन
निगोहां बाजार स्थित प्रसिद्ध चवन्नी चाट प्रतिष्ठान पर गुरुवार को सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन की शुरुआत दोपहर 12 बजे सुंदरकांड पाठ से हुई।
निगोहां, लखनऊ।
निगोहां बाजार स्थित प्रसिद्ध चवन्नी चाट प्रतिष्ठान पर गुरुवार को सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन की शुरुआत दोपहर 12 बजे सुंदरकांड पाठ से हुई। पाठ के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। इसके बाद भंडारे में निगोहां बाजार सहित आसपास के गांवों से पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजक राम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि जय भंवरेश्वर बाबा, ऋणमुक्तेश्वर धाम, जय मां भवानी और ॐ साईं राम की कृपा से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से लोगों में आस्था मजबूत होने के साथ ही आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में चवन्नी चाट परिवार और मित्रगण ने सहयोग किया। अंत में चंद्र प्रकाश गुप्ता, संतोष गुप्ता, श्याम प्रकाश गुप्ता, बाबू, केशव और तुषार गुप्ता ने भंडारे में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
lucknow news nigohan news sundarkand path धार्मिक आयोजन लखनऊ समाचार श्रद्धालु सामाजिक समरसता धार्मिक कार्यक्रम प्रसाद वितरण सुंदरकांड पाठ hindu religious event विशाल भंडारा धार्मिक आस्था #SwatantraPrabhat आपसी भाईचारा निगोहां समाचार चवन्नी चाट प्रतिष्ठान निगोहां बाजार राम प्रकाश गुप्ता जय भंवरेश्वर बाबा ऋणमुक्तेश्वर धाम मां भवानी ॐ साईं राम भक्ति समाचार Bhandara News


Comments